अरवल – जिला के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर के माली पंचायत के मंगा बीघा में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 10+2 उच्च विद्यालय में जीविका दीदी की रसोई और जीविका सफाई का घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें अरवल विधानसभा के विधायक मनोज कुमार, कुर्था विधानसभा के विधायक पप्पु कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी के द्वारा बारी बारी से सभी अतिथियों को पौधा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक पप्पु कुमार वर्मा के द्वारा उपस्थित सभी जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियां आज समाज के हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहीं है। विद्यालय में जीविका दीदी की रसोई के शुरू हो जाने से विद्यालय में छात्रों को जीविका दीदियों द्वारा शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अरवल विधायक ने उपस्थित सभी जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जीविका महिला सशक्तिकरण को लेकर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक रहीं हैं। आज जीविका दीदियां भिन्न भिन्न क्षेत्रों में रोजगार करके आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने भी सभी जीविका दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा और रसोई जीविका दीदी और सफाई कर्मी दीदियों को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों विधायकों, जिला पदाधिकारी और उपविकास आयुक्त शैलेश कुमार के द्वारा रसोई घर , और साफ सफाई सामग्रियों का अवलोकन किया।
सभी ने भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई की गुणवत्ता को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। सभी अतिथियों द्वारा जीविका दीदी की रसोई द्वारा निर्मित भोजन का स्वाद भी लिया। इस मौके पर बंशी प्रखंड के अन्तर्गत आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक अतिथियों के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर बंशी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्णा सहित कई जिला स्तरीय कर्मी एक प्रखंड स्तरीय कर्मी सहित जीविका दीदियां उपस्थित रहीं हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट