नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के सिरोडाबर पंचायत उप सरपंच संजय शर्मा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों समेत गांव में हाहाकार मचा है।
बताया जाता है कि अचानक छाती में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें परिजनों ने रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी बिम्स स्थानांतरित कर दिया। पावापुरी बिम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी पिंकी कुमारी समेत दो पुत्रियों संजना शर्मा 17 व संगीत शर्मा 15 तथा एकमात्र पुत्र अभिषेक रंजन शर्मा 13 छोड़ गये हैं। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया जहां पंचायत के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
भईया जी की रिपोर्ट