नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल सभागार अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में होली व ईद पर्व शांति और समाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की आम नागरिकों से अपील की गई।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से कहा कि डीजे की अनुमति किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जायेगी। इसके साथ ही झुमटा निकालने के पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। बगैर अनुमति झुमका निकालने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
मौके पर सभी अंचल अधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल शांति समिति के सदस्य समाज सेवी रजौली प्रखंड से विनय सिंह, संजय वर्मा, मो सफीर उद्दीन सुनीता देवी, सिरदला से मेराज आलम, अकबरपुर से महेश प्रसाद, राजिव कुमार बाबी सहित दर्जनों गणमान्य समाजसेवी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट