By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित-समस्याओं का त्वरित समाधान

Swatva
Last updated: February 28, 2026 12:59 pm
By Swatva 108 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 54 शिकायतें दर्ज की गईं।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना-नारदीगंज, ग्राम-भालूया के जगदेव मांझी द्वारा मुआवजा से संबंधित, थाना-नारदीगंज, ग्राम-हीरामन बिगहा के सुधीर कुमार द्वारा जमीन विवाद से संबंधित, थाना-नवादा, ग्राम-नवादा (वार्ड संख्या-38) के रविन्द्र नाथ शर्मा द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में, थाना-नारदीगंज, ग्राम-मसौढ़ा के इंद्रदेव सिंह द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में आवेदन दिया गया एवं अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर/रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

बता दें कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: जनसुनवाई, सरकारी कार्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर
बिहारी समाज
पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा, 485 करोड़ की 92 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
बिहारी समाज
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर
बिहारी समाज
पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा, 485 करोड़ की 92 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
बिहारी समाज
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

पटना : आगामी ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी तथा बिहार…

By Swatva
बिहारी समाज

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा, 485 करोड़ की 92 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

पटना/पूर्णिया : मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 

नवादा : जिले के रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने अकबरपुर थाना का…

By Swatva

बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच

बिहार की बदलती सियासी परिस्थितियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?