By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी सीएम के ‘मीट बैन’ पर बिफरे मुकेश सहनी, बोले- यह बाबूजी का राज नहीं

Swatva
Last updated: February 26, 2026 1:38 pm
By Swatva 237 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार सरकार द्वारा खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इस आदेश को एक खास वर्ग और धर्म को निशाना बनाने की साजिश करार दिया है। सहनी ने सरकार को नसीहत दी है कि बिना बाजार और बुनियादी ढांचा बनाए गरीब मछुआरों और दुकानदारों पर तानाशाही थोपना बंद करें।

- Advertisement -

मुकेश सहनी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हिंदू-मुसलमान का नैरेटिव सेट करने के लिए पहले चिकन-मटन पर आई और अब मछली (मछुआरा समाज) तक पहुँच गई है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि जैसे सबका अपने बाबूजी का राज है, जो मर्जी आए आदेश दे देते हैं। डिप्टी सीएम सोकर उठते हैं और फरमान जारी कर देते हैं कि कोई मछली नहीं बेचेगा।”

उन्होंने अपने मंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने मंत्री रहते हुए 5 हजार करोड़ रुपये का बजट और 5 साल का ब्लूप्रिंट तैयार किया था ताकि पूरे बिहार में व्यवस्थित मछली बाजार बनाए जा सकें। डिप्टी सीएम पहले विभाग में मेरे द्वारा साइन की गई फाइलों को देखें। सरकार का काम सिर्फ प्रतिबंध लगाना नहीं, बल्कि व्यवस्था देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को सड़क किनारे मछली बेचने का शौक नहीं है, लेकिन जब बाजार ही नहीं होंगे तो गरीब लोग कहाँ जाएंगे?

सहनी ने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रतिबंध लागू करने से पहले बिहार के सभी शहरों और ग्रामीण इलाकों में आधुनिक मछली और मांस बाजार का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब उचित जगह मिलेगी, तो लोग खुद-ब-खुद सड़क किनारे से हट जाएंगे। दरअसल, हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य और स्वच्छता का हवाला देते हुए राज्य भर में खुले में मांस-मछली बेचने पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया था। उन्होंने अधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करने को कहा है, जिसका अब विपक्षी दल पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: mukesh sahani, vijay sinha, VIP प्रमुख, चिकन-मटन, पटना, बिहार सरकार, मीट बैन, मुकेश सहनी, विकासशील इंसान पार्टी, विजय कुमार सिन्हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

पकरीबरावां में स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नवादा : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के पकरीबरावां- प्रखंड मुख्यालय में…

By Swatva

उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंधरवारी में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन

नवादा : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार…

By Swatva
बिहारी समाज

वोटिंग के बीच सियासी घमासान : ललन सिंह का PK पर हमला, PK का पुलिस पर गंभीर आरोप, RJD का जीत का भरोसा

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के साथ-साथ बयानों का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?