By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर ‘सिस्टम’ हुआ बेनकाब, कैंटीन तक में इस्तेमाल का आरोप

Swatva
Last updated: February 26, 2026 12:54 pm
By Swatva 61 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार की सियासत में पर्यावरण और कानून के पालन को लेकर एक बार फिर गर्मागर्म बहस छिड़ गई है। गुरुवार को बिहार विधान परिषद के प्रश्नकाल के दौरान सरकार उस वक्त असहज हो गई, जब खुद सरकारी परिसरों में ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल का मुद्दा गूंजा। राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने सदन में सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में ही सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के उत्पादन, भंडारण और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

- Advertisement -

सौरभ कुमार ने जमीनी हकीकत बयां करते हुए आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद खुले बाजार में प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है। हैरानी की बात यह है कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद की कैंटीन में भी धड़ल्ले से सिंगल यूज पॉलिथीन और थर्मोकोल का उपयोग हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब सरकारी परिसरों में ही कानून का पालन नहीं हो रहा, तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है?

विपक्ष के इन तीखे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री प्रमोद कुमार ने स्वीकार किया कि प्लास्टिक मुक्त बिहार के अभियान में व्यवहारिक मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने सदन में अपनी बेबसी और भविष्य की योजना दोनों साझा की। “सबसे बड़ी तकनीकी समस्या सिंगल यूज और मल्टी यूज प्लास्टिक के बीच अंतर करने में आती है। जांच के दौरान अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पाते कि कौन सा प्लास्टिक प्रतिबंधित श्रेणी में है और कौन सा नहीं। इसी धुंधली लकीर का फायदा उठाकर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत तौर पर प्लास्टिक पर और भी व्यापक और सख्त प्रतिबंध के पक्षधर हैं ताकि किसी भी प्रकार का संशय न रहे। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि मौजूदा नियमों की विफलता को देखते हुए और सख्त कानून लाने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि यदि सदन सहमति देता है, तो सरकार इस पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएगी।

- Advertisement -

2021 में लागू किए गए इस कानून का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना था, लेकिन सदन में हुए खुलासे ने यह साफ कर दिया है कि निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। तकनीकी जटिलताओं की वजह से उल्लंघन करने वालों को रास्ता मिल रहा है। राजद ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को केवल सदन तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि सरकार को पर्यावरण के प्रति जवाबदेह बनाएगा। अब देखना यह है कि इस खुलासे के बाद क्या सरकार वाकई अपनी नाक के नीचे यानी विधानमंडल की कैंटीन से प्लास्टिक हटा पाती है या नहीं।

TAGGED: पटना, पर्यावरण, प्लास्टिक बैन, राजद एमएलसी सौरभ कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अमित शाह के ‘घुसपैठिया’ बयान पर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव ने बताया चुनावी स्टंट
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
पवन सिंह, सांसद, मनोज तिवारी, भाजपा, स्टार प्रचारक
राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पवन सिंह
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
आखिरकार मुखिया को पंचायत राज विभाग ने किया पदमुक्त 
बिहारी समाज
खाली बोगियां और करोड़ों का घाटा, क्या फेल हो रही है पटना मेट्रो?
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अमित शाह के ‘घुसपैठिया’ बयान पर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव ने बताया चुनावी स्टंट
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
पवन सिंह, सांसद, मनोज तिवारी, भाजपा, स्टार प्रचारक
राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पवन सिंह
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
आखिरकार मुखिया को पंचायत राज विभाग ने किया पदमुक्त 
बिहारी समाज
खाली बोगियां और करोड़ों का घाटा, क्या फेल हो रही है पटना मेट्रो?
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

अमित शाह के ‘घुसपैठिया’ बयान पर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव ने बताया चुनावी स्टंट

पटना : तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री…

By Swatva
पवन सिंह, सांसद, मनोज तिवारी, भाजपा, स्टार प्रचारक
बिहारी समाज

राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पवन सिंह

नई दिल्ली : राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भोजपुरी पावर स्टार…

By Swatva

आखिरकार मुखिया को पंचायत राज विभाग ने किया पदमुक्त 

- पांच वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ पायेंगे मुखिया नवादा : बिहार…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी सीएम के ‘मीट बैन’ पर बिफरे मुकेश सहनी, बोले- यह बाबूजी का राज नहीं

पटना : बिहार सरकार द्वारा खुले में मांस और मछली की बिक्री…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?