By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दरभंगा के सहायक जेलर की पत्नी फंदे से लटकी मिली, फरार पति और ससुराल वालों पर हत्या की FIR

Amit Dubey
Last updated: February 12, 2026 2:04 pm
By Amit Dubey 173 Views
Share
4 Min Read
सहायक जेलर, दरभंगा, पत्नी, शव, फंदा, दहेज, हत्या, समस्तीपुर
SHARE

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में दरभंगा के सहायक जेलर की पत्नी का शव बीते दिन उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। मृतका श्वेता कुमारी दरभंगा के सहायक जेलर नंदू चौधरी की पत्नी बताई जाती है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार वाले मौके से फरार हैं और पुलिस सारे मामले का अनुसंधान कर रही है। मृतका श्वेता कुमारी पटना के अगम कुआं की रहने वाली है और उसके मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। श्वेता का पति नंदू चौधरी दरभंगा में सहायक जेलर के पद पर कार्यरत है।

Contents
फॉर्च्यूनर और दस लाख के लिए हत्या2023 में हुई थी श्वेता की शादीपति और ससुराल वाले फरार
- Advertisement -

फॉर्च्यूनर और दस लाख के लिए हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को श्वेता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही महिला के ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के भाई ने उसके पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सहायक जेलर समेत तमाम ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

2023 में हुई थी श्वेता की शादी

मृतका के भाई ने बताया कि 31 मई 2023 को श्वेता की शादी नंदू चौधरी के साथ काफी धूमधाम से हुई थी। शादी में दहेज के तौर पर गाड़ी और अन्य सभी सामान दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए लगातार मृतका को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना से 20 दिन पहले ससुराल वालों ने मृतका के साथ मारपीट भी की थी। मृतका के भाई ने बताया कि इस दौरान उनके पिता थाने में शिकायत कराने जा रहे थे लेकिन बहन के ससुराल वालों ने दुबारा ऐसा न करने की बात कहते हुए उन्हें रोक लिया।

पति और ससुराल वाले फरार

श्वेता के भाई ने बताया कि उन्हें गांव वालों के जरिए बहन की मौत की खबर मिली। भाई का आरोप है कि श्वेता के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की है। भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान श्वेता का पति नंदू छुट्टी पर था और अब उसका फोन नहीं लग पा रहा है। पुलिस नंदू समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाशी में जुटी है।

- Advertisement -
TAGGED: दरभंगा, दहेज, पत्नी, फंदा, शव, समस्तीपुर, सहायक जेलर, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

4 पुजारी, गिरफ्तार, शीतला मंदिर, भगदड़, 40 आरोपी, प्राथमिकी, नालंदा
शीतला मंदिर भगदड़ कांड में 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों पर प्राथमिकी
अपराध दुर्घटना देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
वारदात, गोली मारी, पटना, JDU विधायक, करीबी, CCTV, फुटेज
पटना में JDU विधायक के करीबी को मारी गोली, CCTV में कैद वारदात से हमलावरों की पहचान
अपराध
सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ
बिहारी समाज
धर्म परिवर्तन के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन पादरी पूछताछ के बाद रिहा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

4 पुजारी, गिरफ्तार, शीतला मंदिर, भगदड़, 40 आरोपी, प्राथमिकी, नालंदा
शीतला मंदिर भगदड़ कांड में 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों पर प्राथमिकी
अपराध दुर्घटना देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
वारदात, गोली मारी, पटना, JDU विधायक, करीबी, CCTV, फुटेज
पटना में JDU विधायक के करीबी को मारी गोली, CCTV में कैद वारदात से हमलावरों की पहचान
अपराध
सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ
बिहारी समाज
धर्म परिवर्तन के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन पादरी पूछताछ के बाद रिहा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
4 पुजारी, गिरफ्तार, शीतला मंदिर, भगदड़, 40 आरोपी, प्राथमिकी, नालंदा
अपराध

शीतला मंदिर भगदड़ कांड में 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों पर प्राथमिकी

नालंदा के शीतला माता मंदिर में बीते दिन हुई भगदड़ में 9…

By Amit Dubey
वारदात, गोली मारी, पटना, JDU विधायक, करीबी, CCTV, फुटेज
अपराध

पटना में JDU विधायक के करीबी को मारी गोली, CCTV में कैद वारदात से हमलावरों की पहचान

पटना के शिवपुरी स्थित जीएस इंक्लेव अपार्टमेंट में बीती रात अपराधियों ने…

By Amit Dubey

सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

पटना/बाढ़: पटना जिला के बाढ़ सदर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय…

By Swatva
बिहारी समाज

धर्म परिवर्तन के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन पादरी पूछताछ के बाद रिहा

पटना/बाढ़: पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के पुरणबीघा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?