नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली गांव के काराखूंट के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक कोडरमा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नवादा से कोडरमा की ओर जा रहा था। काराखूंट पहुंचते ही दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक वाहन में ही बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से चालक को बाहर निकाला। आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सारिका ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के भेड़िया बिगहा निवासी सीताराम यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है।
भईया जी की रिपोर्ट