By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

डिलीवरी के बाद बेटा कहा और कर दी नसबंदी, लेकिन जब बेटी थमाया तो सदर अस्पताल में मच गया बवाल

Amit Dubey
Last updated: February 5, 2026 12:50 pm
By Amit Dubey 44 Views
Share
4 Min Read
नवजात, अदला—बदली, सदर अस्पताल, बेटा, बेटी, हाजीपुर, बवाल
SHARE

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में उस वक्त भारी बवाल मच गया जब एक प्रसूता के परिजनों ने नवजात की अदला—बदली का गंभीर आरोप लगाते हुए बेटे की जगह बेटी सौंपे जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों, नर्स और अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे की अदला बदली करने का आरोप लगाया। उधर इस मामले में सिविल सर्जन ने कहा कि उक्त प्रसूता ने बेटी को ही जन्म दिया था। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद परिजनों को सूचना देने में कुछ कन्फ्यूजन क्रिएट हो गया जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। सिविल सर्जन ने कहा कि यह जांच की जाएगी कि परिजनों को बेटा होने की गलत सूचना किसने दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार प्रसूता के परिजनों ने जब बेटे की जगह बेटी सौंपे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया तो वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में नवजात के बदले जाने की बात सामने आते ही लोग आक्रोशित हो गए और जांच की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अस्पताल से बाहर निकलकर नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। प्रसूता महिला के भाई संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने अपनी बहन गुंजन को प्रसव के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 12 बजे डॉक्टर उसे प्रसव के लिए ले गए। कुछ देर बाद अस्पताल के एक कर्मी ने परिजनों को बताया कि बेटा हुआ है और नसबंदी करानी है। पहले से प्रसूता को चार बेटियां थीं, इसलिए बेटे के जन्म की जानकारी मिलने पर परिजनों ने नसबंदी करवा दी। लगभग एक घंटे बाद जब अस्पताल कर्मियों ने बेटे की जगह बेटी सौंपनी चाही, तो परिजनों ने बच्ची लेने से इनकार कर दिया और डॉक्टर व नर्स पर बच्चे की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

आक्रोशित परिजनों के हंगामे को देख ओटी वार्ड में तैनात सभी कर्मी वार्ड छोड़कर बाहर निकल गए। इधर, सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे और बेटे को सौंपने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सदर अस्पताल में नवजात की अदला-बदली का मामला सामने आ चुका है। बीते वर्ष 30 अगस्त को नवजात शिशु चिकित्सा इकाई में गड़बड़ी के कारण बच्चे की अदला-बदली को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बिदुपुर थाना क्षेत्र के दुगोली गांव निवासी दीपक ठाकुर की पत्नी प्रियंका कुमारी ने देर रात एक बच्चे को जन्म दिया था, जो लड़का था और इलाज के लिए नवजात शिशु चिकित्सा इकाई में रखा गया था। वहीं, एक अन्य महिला जिसका नाम भी प्रियंका कुमारी था, उसकी बच्ची का भी वहीं इलाज चल रहा था। दोनों माताओं का नाम एक होने के कारण अस्पताल कर्मियों से बच्चे की अदला-बदली हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि संबंधित प्रसूता ने बेटी को ही जन्म दिया था। किसने परिजनों को बेटा होने की जानकारी दी, इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: अदला—बदली, नवजात, बवाल, बेटा, बेटी, सदर अस्पताल, हाजीपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कार्प मछली पालन हेतु उचित तालाब प्रबंधन अतिआवश्यक : रंजू कुमारी
बिहारी समाज
राबड़ी, तेजप्रताप, पीएम मोदी, अमित शाह, चुनाव
राबड़ी देवी ने बजट को बताया ‘ठगी का पिटारा’, सरकार पर लगाया नीट छात्रा मामले केस को दबाने का आरोप, कहा- “मंत्री या मंत्री पुत्र का हाथ…”
लेटेस्ट न्यूज़
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
नीट छात्रा की मौत के बाद जागी सरकार : गर्ल्स लॉज के लिए सख्त गाइडलाइन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
लेटेस्ट न्यूज़
राबड़ी, विधान परिषद, नीट छात्रा, तीखा हमला, विप, विस, हंगामा
नीट छात्रा कांड पर राबड़ी का तीखा हमला, विप और विस में हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कार्प मछली पालन हेतु उचित तालाब प्रबंधन अतिआवश्यक : रंजू कुमारी
बिहारी समाज
राबड़ी, तेजप्रताप, पीएम मोदी, अमित शाह, चुनाव
राबड़ी देवी ने बजट को बताया ‘ठगी का पिटारा’, सरकार पर लगाया नीट छात्रा मामले केस को दबाने का आरोप, कहा- “मंत्री या मंत्री पुत्र का हाथ…”
लेटेस्ट न्यूज़
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
नीट छात्रा की मौत के बाद जागी सरकार : गर्ल्स लॉज के लिए सख्त गाइडलाइन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
लेटेस्ट न्यूज़
राबड़ी, विधान परिषद, नीट छात्रा, तीखा हमला, विप, विस, हंगामा
नीट छात्रा कांड पर राबड़ी का तीखा हमला, विप और विस में हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कार्प मछली पालन हेतु उचित तालाब प्रबंधन अतिआवश्यक : रंजू कुमारी

गोपालगंज/सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान…

By Swatva
राबड़ी, तेजप्रताप, पीएम मोदी, अमित शाह, चुनाव
लेटेस्ट न्यूज़

राबड़ी देवी ने बजट को बताया ‘ठगी का पिटारा’, सरकार पर लगाया नीट छात्रा मामले केस को दबाने का आरोप, कहा- “मंत्री या मंत्री पुत्र का हाथ…”

Patna : पटना में नीट (NEET) छात्रा की मौत के मामले ने…

By Swatva
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
लेटेस्ट न्यूज़

नीट छात्रा की मौत के बाद जागी सरकार : गर्ल्स लॉज के लिए सख्त गाइडलाइन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द

Patna : पटना में नीट छात्रा की मौत और हालिया आपराधिक वारदातों…

By Swatva
राबड़ी, विधान परिषद, नीट छात्रा, तीखा हमला, विप, विस, हंगामा
देश-विदेश

नीट छात्रा कांड पर राबड़ी का तीखा हमला, विप और विस में हंगामा

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली NEET छात्रा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?