अरवल – दीपक प्रकाश मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री अरवल द्वारा युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (नियोजन) एव प्रशिक्षण निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार गांधी मैदान, अरवल में एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय नियोजन-सह- मार्गदर्शन मेला का विधिवत उद्घाटन मंत्री द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेला गुवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आगोजित किया गया।
मेंले में निजी क्षेत्र की 21 विभिन्न कंपनियों द्वारा भाग लिया गया, जहाँ 299 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गये। साथ ही 350 युवाओं को रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर दीपक प्रकाश, मंत्री, पंचायती राज विभाग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर मंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य रारकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यग से रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक योजनाजों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित विधायक कुर्था पप्पु वर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंत्र है, जहां उन्हें रोजगार के अवसरों के साथ-सथ कैरियर मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।
उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसरों का लाभ लें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर उप विळास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट