By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

PM मोदी की मौजूदगी में नितिन नबीन के नाम का ऐलान, BJP में ‘नवीन युग’ शुरु

Amit Dubey
Last updated: January 20, 2026 12:44 pm
By Amit Dubey 180 Views
Share
3 Min Read
नितिन नबीन, BJP, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐलान, PM मोदी, नवीन युग
SHARE

बिहार से आने वाले भाजपा नेता नितिन नबीन BJP के नए पूर्णकालिक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गए हैं। आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनके नाम का बजाप्ता ऐलान किया गया। भाजपा में इसके साथ ही आज से नितिन नबीन युग शुरू हो गया है। भाजपा मुख्‍यालय में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके नाम की घोषणा के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्‍ठ मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और अन्‍य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Contents
नवादा के पैतृक गांव और पटना में जश्नPM मोदी, शाह, राजनाथ ने दी बधाई
- Advertisement -

नवादा के पैतृक गांव और पटना में जश्न

इधर बतौर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम की घोषणा होते ही बिहार स्थित उनके पैतृक गांव में जश्‍न का माहौल बन गया। नवादा में नितिन नबीन के पैतृक गांव अमावां में आज सुबह से ही भव्य जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। हिसुआ से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने बताया कि 251 किलो लड्डू बनवाए हैं। भाजपा समर्थक आज रंग और गुलाल की होली खेलेंगे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। राजधानी पटना में भी नितिन नबीन के निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पटना बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता जश्‍न मना रहे हैं।

PM मोदी, शाह, राजनाथ ने दी बधाई

उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन को शुभकामना दी और उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुनने की व्‍यापक लोकतांत्रिक प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के संविधान की स्प्रिट की अभिव्यक्ति है। आज इसे भाजपा के संगठन पर्व में विधिपूर्वक संपन्न किया गया। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्‍था, संगठनात्‍मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं। उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में वे पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

TAGGED: BJP, PM मोदी, ऐलान, नवीन युग, नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा

अरवल - व्यवहार न्यायालय अरवल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी

अरवल - महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी…

By Swatva
बिहारी समाज

नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री

अरवल - दीपक प्रकाश मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?