अरवल – जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण एकाग्रता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के क्रम में आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक शिकायत एवं सुझाव को महत्व देते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा उनका सूक्ष्म, वस्तुनिष्ठ एवं तथ्यपरक अवलोकन किया गया।
उन्होंने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।।प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे जिला प्रशासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर नागरिकों तक पहुँच सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट