By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कार्यकर्ता आभार सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक के दौरान रहा उत्साह का माहौल

Swatva
Last updated: December 28, 2025 9:34 pm
By Swatva 155 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अरवल- जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता आभार सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस अवसर पर पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुष्प हार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच 2025 विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह एवं हर्ष का माहौल कायम रहा।

- Advertisement -

कार्यक्रम में जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक पप्पू वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में पूरे बिहार में एनडीए गठबंधन को 202 सीटों की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत मिली है। इस जीत में जनता दल (यूनाइटेड) की 85 सीटों पर विजय यह प्रमाणित करती है कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और खून-पसीने की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए पूरे बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) का वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत राज्यभर में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान में अरवल जिला की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अरवल विधानसभा एवं कुर्था विधानसभा—दोनों सीटों पर दर्ज हुई ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि यहां की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत अरवल विधानसभा एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने के संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।कुर्था विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती की जीत है। उन्होंने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार देने के संकल्प को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले पाँच वर्ष बिहार के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन के वर्ष होंगे।जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आने वाले पाँच वर्षों में अरवल जिला सहित पूरे बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, आवास, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी।कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायत कार्यकारिणी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जदयू जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, अरवल विधानसभा प्रभारी दीनानाथ क्रांति, कुर्था विधानसभा प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष दयानंद सिंह एवं राम किशोर वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, बंसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल arwal, अरवल खबर, अरवल न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?