By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुजफ्फरपुर में सरपंच ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Amit Dubey
Last updated: December 27, 2025 1:56 pm
By Amit Dubey 149 Views
Share
3 Min Read
दारोगा, दौड़ाकर, पीटा, सरपंच, मुजफ्फरपुर, कटरा, मछली, विवाद, वीडियो, वायरल
SHARE

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में मछली पोखर को लेकर विवाद का निपटारा कराने गए दारोगा पर सरपंच की दबंगई सामने आई है। यहां मछली पकड़ने का विवाद सुलझाने गए कटरा थाने के दारोगा को स्थानीय सरपंच और उसके गुंडों ने दौड़ा—दौड़ाकर पीटा। इस जानलेवा हमले हमले में सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी दारोगा की पहचान कटरा थाना में तैनात सब—इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह के रूप में हुई है। जख्मी दारोगा को तुरंत मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें भर्ती कर इलाज चल रहा है। दारोगा पर हमले के इस कांड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एसएसपी ने सरपंच के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू किया जिसके बाद आरोपी सरपंच इलाके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जगह—जगह छापेमारी कर रही है।

Contents
मछली पोखर विवाद सुलझाने गए थेकटरा में सरपंच के गुंडों की करतूत
- Advertisement -

मछली पोखर विवाद सुलझाने गए थे

आरोपी सरपंच का नाम फहद आजम बताया जाता है। पुलिस ने कटरा थाने में फहद आजम और उसके गुंडों के खिलाफ दारोगा और पुलिस टीम पर हमला करने तथा बलवा करने की प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें जिक्र है कि पुलिस वहां मछली मारने के विवाद को सुलझाने पहुंची थी, जिस दौरान सरपंच और उसके गुंडों ने टीम पर हमला कर दिया। यह पूरा मामला कटरा प्रखंड के बसंत गांव में स्थित एक पोखर से जुड़ा है। पोखर का वर्तमान टेंडर बुधकारा गांव के निवासी जितेंद्र सहनी के नाम पर है। इससे पहले यह टेंडर बंधपूरा पंचायत के मौजूदा सरपंच फहद आजम के नाम पर था। आरोप है कि टेंडर की अवधि खत्म होने के बावजूद सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक वर्तमान टेंडरधारक जितेंद्र सहनी को पोखर में मछली पकड़ने से रोक रहे थे।

कटरा में सरपंच के गुंडों की करतूत

विवाद बढ़ने पर जितेंद्र सहनी ने पुलिस में सरपंच की दादागीरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीते दिन की शाम को कटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह पुलिस बल के साथ विवाद सुलझाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पहुंचे। इसी दौरान सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस टीम पर हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वाकये की सूचना मिलते ही कटरा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी जारी है। इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को सौंपी गई है।

TAGGED: कटरा, दारोगा, दौड़ाकर, पीटा, मछली, मुजफ्फरपुर, वायरल, विवाद, वीडियो, सरपंच
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?