नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 190 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में शराब परिवहन में प्रयुक्त किये जा रहे बाइक को जब्त किया जबकि कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस बावत अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएसआई राजन कुमार ने गुप्त सूचना के आलोक में पचरुखी गांव में शराब की बीक्रि कर रहे बब्लू चौधरी के घर छापामारी की। पुलिस को आते देख कारोबारी फरार हो गया। तलाशी के क्रम में 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इस बावत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी।
दूसरी ओर काजीकटाय की ओर से बाइक से शराब लेकर अकबरपुर बाजार की ओर आने की गुप्त सूचना मिलते ही छापामारी की गयी। पुलिस पर नजर पड़ते ही शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में 140 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक समेत शराब जब्त कर लिया। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी।
भईया जी की रिपोर्ट