By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

दलसिंहसराय जेल के सहायक जेलर यौन शोषण में गिरफ्तार

Amit Dubey
Last updated: December 9, 2025 12:01 pm
By Amit Dubey 401 Views
Share
3 Min Read
जेलर, दलसिंहसराय, जेल, यौन शोषण, गिरफ्तार, महिला
SHARE

समस्तीपुर में दलसिंहसराय जेल के सहायक जेलर आदित्य कुमार को बीते दिन की शाम को पुलिस ने एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महिला ने सहायक जेलर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सहायक जेलर को न्यायालय में पेश किया जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि सहायक जेलर पर आरोप लगाने और प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला दो बच्चों की मां है। दूसरी तरफ सहायक जेलर आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने भी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि संबंधित महिला पहले से विवाहित है और रुपये की ठगी के इरादे से उनके बेटे को फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लगाए गए आरोपों को साजिश बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

- Advertisement -

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान उसकी मुलाकात गया कोर्ट में सहायक जेलर आदित्य कुमार से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके घर स्थित मंदिर में शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे गया स्थित अपने सरकारी आवास में करीब तीन वर्षों तक पत्नी की तरह रखा और उसके बच्चों व परिजनों से भी पारिवारिक तस्वीरें खिंचवाकर वैवाहिक रिश्ते पर भरोसा दिलाया। बाद में आदित्य कुमार की पोस्टिंग समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा में हो गई, जिसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके लौट गई।

आरोप है कि दीपावली के दौरान बुलावे पर जब वह दलसिंहसराय पहुंची और सरकारी आवास में रहने लगी तो दोनों के बीच विवाद गहरा गया। पीड़िता के अनुसार 30 नवंबर को आरोपी की एक अन्य युवती से नजदीकी की जानकारी मिलने पर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन आरोपी के माता-पिता द्वारा भी गाली-गलौज और हाथापाई कर उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने डायल 112 पर सूचना दी और थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर झूठी शादी, यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रहा था और रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा था।

दोनों पक्षों की एफआईआर के बाद पुलिस जांच में जुट गई। आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने बीते दिन की शाम को सहायक जेलर आदित्य कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

- Advertisement -
TAGGED: गिरफ्तार, जेल, जेलर, दलसिंहसराय, महिला, यौन शोषण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बाइक चोरों का कहर, 24 घंटे के भीतर तीन बाइक गायब, पुलिस जांज में जुटी

नवादा : नगर में बाइक चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

पकरीबरावां में स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नवादा : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के पकरीबरावां- प्रखंड मुख्यालय में…

By Swatva
भरत तिवारी, एनकाउंटर, STF जवान, गिरफ्तार, भोजपुर
अपराध

भोजपुर एनकाउंटर में भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार की सम्राट चौधरी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?