अरवल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹ 1000 करोड़ की राशि का अन्तरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय अरवल स्थित सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अरवल जिले की 250 से अधिक जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं ने भाग लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लाइव प्रसारण को देखा और सुना।
इस मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अरवल जिला से कुल 3164 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि रोजगार करने हेतु भेजा गया। ज्ञात है कि अभी तक अरवल जिला में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत कुल _97432 महिलाएं के खातों में 10-10 रुपए भेजे जा चुके हैं, जिसमें – 93,414 ग्रामीण समूह से जुड़ी महिला हैं, और 4018 शहरी समूह की महिलाएं हैं। इन रुपए से कई महिलाओं ने अपना पसंद का रोजगार करना शुरू कर दिया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन सभी अरवल जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित किया गया , जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। अरवल जिला के कुल 14 संकुल स्तरीय संघ सहित 571 ग्राम संगठनों में लाइव प्रसारण को देखा और सुना गया। लाइव प्रसारण को देखने के लिए ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघ स्तर पर टीवी, लैपटॉप और प्रोजेक्टर की व्यवस्था कि गई थी। कार्यक्रम में कुर्था विधायक पप्पू वर्मा, अरवल उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, और कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, अन्य कई प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहें हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट