नवादा : जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से धड़ल्ले से कोयले की चोरी हो रही है। इस प्रकार का धंधा यूं तो रजौली से लेकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खरांठ तक एक नहीं दर्जनों स्थानों पर खरीद बिक्री का धंधा हो रहा है। लेकिन नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा-राजादेवर के बीच पथ किनारे गणेश धर्मकांटा के बीच की कहानी कुछ और बयां कर रही है।
पथ किनारे हो रहे धंधे व रास्ते पर कोयले का भंडारण होने से बृद्धाश्रम व सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और तो और आसपास के लोग कोयला के उड़ते धूल से बीमारी का शिकार हो रहे हैं सो अलग।
यह हाल तब है जब नेमदारगंज थाना का कमान प्रशिक्षु डीएसपी के हाथों में है। ऐसे में लोगों की अपेक्षाएं और बढ़ जाती है। बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से अबैध धंधे को बढ़ावा मिल रहा है। जी हां! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उक्त स्थल पर हो रहे अवैध धंधे का फोटो वीडियो कह रहा है जिसे झूठला पाना संभव नहीं है। ऐसे में अब रजौली एसडीपीओ की जिम्मेदारी बनती है उक्त मामले की जांच के दोषी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर स्थानीय लोगों हो रही परेशानियों से निजात दिलाने में सहयोग करें।
भईया जी की रिपोर्ट