नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआवां पटवासराय पंचायत की मुखिया वीरेंद्र मांझी को गोली मार देने की धमकी के बाद पंचायत की आम जनता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मांझी के आवास के पास मीटिंग किया और मुखिया जी को पुष्पहार पहनाते हुए पूरी तरह साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कुलदीप यादव ने की जबकि संचालन वार्ड पार्षद आजाद यादव ने किया।
ग्रामीणों ने वीरेंद्र मांझी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल माला से लाद दिया और अपने रियल मुखिया की मुक्ति पर खुशी व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वीरेंद्र मांझी चार साल में अपना एक पक्का पक्का मकान भी नहीं बना सके जबकि इनके अधिकारों का दुरुपयोग करने वाले करोड़पति हो गए। सबों ने समवेत स्वर में कहा कि हमलोग चंदा करके मुखिया जी का घर बनाएंगे और मुखिया फंड से बिना किसी भ्रष्टाचार के पंचायत का विकास करवाएंगे । मुखिया वीरेंद्र मांझी ने कहा कि अब मैं जनता की मर्जी से कार्य करूंगा और बिना किसी भ्रष्टाचार के क्षेत्र का विकास करूंगा।
उप मुखिया रामप्रवेश यादव ने कहा कि मुखिया की मुक्ति का अर्थ है पंचायत की मुक्ति इसलिए अब हम सभी मुखिया जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंचायत का विकास करेंगे। मौके पर आजाद यादव, वार्ड सदस्य पंकज रविदास, सरयुग यादव पैक्स अध्यक्ष, अरविंद राजवंशी पंच, पवन कुमार वार्ड, सुनीता देवी वार्ड, रिंकू देवी वार्ड, देवनन्दन यादव इत्यादि ने बैठक को संबोधित किया और मुखिया को धमकी देने वाले की भर्त्सना की।
भईया जी की रिपोर्ट