-कितनी मालदार बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता
नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। अशोक महतो की पत्नी ने हलफनामे में 75.61 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है।
राजद प्रत्याशी अनीता देवी और उनके पति अशोक महतो की संपत्ति का खुलासा
राजद की उम्मीदवार अनीता देवी, जो अशोक महतो की पत्नी हैं, उन्होंने अपने हलफनामे में करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। फार्मेसी में डिप्लोमा धारक अनीता देवी के पास 75 लाख 61 हजार 256 रुपये की संपत्ति घोषित की है। वहीं उनके पति के पास 39 लाख 8 हजार 3 रुपये की संपत्ति दर्ज है।
अनीता देवी की संपत्ति में सोना-चांदी और जमीन शामिल
अनीता देवी के पास 43 लाख 50 हजार रुपये की स्व-अर्जित स्थावर संपत्ति है। उनके नाम पर 6000 वर्गफीट आवासीय भूमि और 410 ग्राम सोना, 1500 ग्राम चांदी दर्ज है। पति अशोक महतो के पास सिर्फ 1 एकड़ 3 डिसमिल कृषि भूमि और 150 ग्राम सोना बताया गया है।
अनीता देवी और अशोक महतो की संपत्ति में वाहन और कर्ज का विवरण
अनीता देवी के पास होंडा एक्टिवा स्कूटी है जबकि उनके पति के नाम सफारी गाड़ी है। हलफनामे में यह भी खुलासा हुआ है कि अशोक महतो पर 4 लाख 96 हजार 500 रुपये का लोन है जबकि अनीता देवी के पास 3 लाख 30 हजार और पति के पास 4 लाख 40 हजार रुपये नगद भी बताए गए हैं।
अनीता देवी के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी
राजद प्रत्याशी अनीता देवी पर सूर्यगढ़ा थाना में अपहरण के प्रयास, गाली-गलौज और प्रतिष्ठा हनन का मामला दर्ज है। बावजूद इसके वे राजद की सक्रिय नेता हैं और चुनाव मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरी है।
भईया जी की रिपोर्ट