एनडीए में भाजपा की सहयोगी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी JDU ने भी आज बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर एनडीए में लंबे समय से जारी असमंजस और नाराज़गी के बीच जदयू ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 57 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इसमें पांच मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा गया है। कुछ सीटिंग विधायकों का पार्टी ने टिकट काट दिया है। इसके अलावा जिन सीटों पर चिराग पासवान ने कैंडिडेट उतारने का ऐलान किया था, वहीं से जेडीयू ने कैंडिडेट उतार दिया है। चिराग ने मोरवा, सोनबरसा, मटिहानी और राजगीर से कैंडिडेट उतारने का ऐलान किया था लेकिन जेडीयू ने यहां से अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं।
इस लिस्ट के साथ ही जेडीयू ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में चेहरों का संतुलन और सियासी अनुभव दोनों ही अहम होंगे। सूची में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की है, वह है पूर्व मंत्री श्याम रजक का। जेडीयू ने उन्हें फुलवारी शरीफ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। श्याम रजक 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में थे, लेकिन उस वक्त यह सीट वाम दलों के हिस्से में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने आरजेडी छोड़कर दोबारा जेडीयू का दामन थाम लिया था। अब नीतीश कुमार ने उन्हें फिर से मौका देकर साफ संदेश दिया है कि पुराने सहयोगियों को पार्टी में अहमियत दी जा रही है।
जेडीयू की इस लिस्ट में इनको मिला टिकट
- राजगीर से कौशल किशोर
- बिहारीगंज से निरंजन मेहता
- सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव
- मधेपुरा से कविता साहा
- सोनबरसा से रत्नेश सदा
- महिषी से गुंजेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार
- सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल
- जमालपुर से नचिकेता मंडल
- मटिहानी से राजकुमार सिंह
- हसनपुर से राजकुमार राय
- बरौली से मंजीत सिंह
- बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल
- मसौढ़ी से अरुण मांझी
- विभूतिपुर से रामबालक सिंह की पत्नी
- मांझी से रणधीर सिंह (प्रभुनाथ सिंह के बेटे)
- आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव
- बेनीपुर से विनय चौधरी
- दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल
- बहादुरपुर से मदन सहनी
- गायघाट से कोमल सिंह
- मीनापुर से अजय कुशवाहा
- सकरा से आदित्य कुमार
- कांटी से अजीत कुमार
- कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय
- भोरे से सुनील कुमार
- हथुआ से रामसेवक सिंह
- जीरादेई से भिष्म कुशवाहा
- रघुनाथपुर से विकाश सिंह उर्फ जीशु सिंह