By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

इन 10 विधायकों को BJP ने कर दिया बेटिकट, इनमें पांच तो पूर्व मंत्री

Amit Dubey
Last updated: October 15, 2025 12:03 pm
By Amit Dubey 283 Views
Share
3 Min Read
BJP, टिकट, पहली लिस्ट, 10 विधायक, बेटिकट, पांच, पूर्व मंत्री
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की ​पहली लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन अपनी इस पहली लिस्ट में ही पार्टी ने अपने 10 सीटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। चुनाव में बेटिकट किये गए इन भाजपा विधायकों में 5 तो पूर्व की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जिन भाजपा विधायकों को इस बार टिकट नहीं मिला, उनमें सबसे चौंकाने वाला और बड़ा नाम विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का है। पार्टी ने उनकी सीट पटना साहिब पर इसबार रत्नेश कुशवाहा जैसे युवा को टिकट दिया है। इसी तरह पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, अमरेंद्र सिंह, रामसूरत राय जैसे बड़े नेताओं को भी भाजपा ने बेटिकट कर दिया है। भाजपा ने रीगा से मोतीलाल प्रसाद की जगह बैद्यनाथ प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। मोतीलाल प्रसाद बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं मुंगेर से विधायक प्रणव कुमार का टिकट काटकर पार्टी ने कुमार प्रणय को उम्मीदवार बनाया है। सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार की जगह सुनील पिंटू को उम्मीदवार बनाया गया है। सुनील कुमार पिंटू पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट एडजस्टमेंट के तहत उन्हें जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया और वे सांसद बने। 2024 के संसदीय चुनाव में उनका लोकसभा का टिकट कट गया। लेकिन पार्टी ने अब उन्हें विधानसभा का टिकट दिया है। राजनगर सुरक्षित सीट से पार्टी ने पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान की जगह सुजीत पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। नरपतगंज से पार्टी ने मौजूदा विधायक जयप्रकाश यादव का टिकट काटकर देवयंती यादव को उम्मीदवार बनाया है। औराई सीट से पार्टी ने पूर्व मंत्री रामसूरत राय का टिकट काट दिया। उनकी जगह रमा निषाद को उम्मीदवार बनाया है।

औराई से भाजपा टिकट पाने वाली रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी है। हाल ही में अजय निषाद कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं कटोरिया सुरक्षित सीट से पार्टी ने निक्की हेंब्रम का टिकट काटकर पूरनलाल टुडू को उम्मीदवार बनाया है। पटना की कुम्हरार सीट से पार्टी ने मौजूदा विधायक अरुण सिन्हा का टिकट काटकर संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। अरुण सिन्हा बीते 20 साल से विधायक थे। उनकी जगह पार्टी ने अब युवा उम्मीदवार उतारा है। पटना साहिब सीट से पार्टी ने मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। नंदकिशोर यादव पिछले 30 साल से विधायक थे। आरा सीट से पार्टी ने मौजूदा विधायक अमरेंद्र सिंह का टिकट काटकर पूर्व विधायक संजय टाइगर को उम्मीदवार बनाया है। अमरेंद्र सिंह 78 साल के हैं और वे मंत्री भी रह चुके हैं।

TAGGED: 10 विधायक, BJP, पांच, पूर्व मंत्री, बेटिकट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?