नवादा : जिले की हिसुआ विधानसभा सीट पर 2020 में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी नीतु सिंह ने बीजेपी के अनिल सिंह को 17,091 वोटों के अंतर से हराया। लेकिन इस बार कांग्रेस को अपना गढ़ बचाए रखने की चुनौती है। इससे पहले हिसुआ सीट पर पिछले 15 वर्षों से बीजेपी का कब्जा था। 2005, 2010 और 2015 में बीजेपी के अनिल सिंह लगातार विजयी रहे थे। इस सीट का इतिहास बेहद रोचक रहा है।
1957 के पहले चुनाव में कांग्रेस की राजकुमारी देवी को मिली जीत
1957 में पहला चुनाव कांग्रेस की राजकुमारी देवी ने जीता था। उन्होंने 1962 में भी जीत हासिल की। 1967 से 1972 तक कांग्रेस के पूर्व विधायक पति शत्रुघ्न शरण सिंह विधायक रहे।
हिसुआ विधानसभा सीट का राजनीतिक समीकरण
इस सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। कांग्रेस के टिकट पर राजकुमारी देवी विधायक बनी थीं। इसके बाद 1962 में भी राजकुमार देवी, कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं। इसके बाद 1967, 1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर शत्रुघ्न शरण सिंह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के बाबू लाल सिंह चुनाव जीतने में कामयाब हुए।
2005- 2010 और 15 में बीजेपी को मिली जीत
2005 के चुनाव में कांग्रेस के किले में बीजेपी ने सेंधमारी की. 2005- 2010 और 2015 में बीजेपी के टिकट पर अनिल सिंह जीते। लेकिन 2020 के चुनाव में फिर से कांग्रेस की वापसी हुई। इस बार कांग्रेस टिकट पर नीतु सिंह विजयी रहीं।
हिसुआ विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
अनिल सिंह भाजपा 43110
अनिल मेहता लोजपा 39129
नीतु कुमारी कांग्रेस 20817
हिसुआ विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
अनिल सिंह भाजपा 82434
नीतु कुमारी सपा 14181
हिसुआ विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
नीतु कुमारी कांग्रेस 94027
अनिल सिंह भाजपा 77252
नोटा 4306
आदित्य सिंह लगातार छह बार विधायक बने आदित्य सिंह
आदित्य सिंह लगातार छह बार विधायक बने:-1980 और 1985 के चुनाव में आदित्य सिंह, निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आदित्य सिंह जीते। 2000 का चुनाव आदित्य सिंह निर्दलीय लड़े और जीते. 2005 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आदित्य सिंह लड़े और जीतने में कामयाब हुए।
वर्ष 1957 से 2020 तक हिसुआ विधानसभा सीट से विजयी उम्मीदवार
वर्ष विजयी उम्मीदवार पार्टी
1957 राजकुमारी देवी कांग्रेस
1962 राजकुमारी देवी कांग्रेस
1967 शत्रुघ्न शरण सिंह कांग्रेस
1969 शत्रुघ्न शरण सिंह कांग्रेस
1972 शत्रुघ्न शरण सिंह कांग्रेस
1977 बाबू लाल सिंह जनता पार्टी
1980 आदित्य सिंह निर्दलीय
1985 आदित्य सिंह निर्दलीय
1990 आदित्य सिंह कांग्रेस
1995 आदित्य सिंह कांग्रेस
2000 आदित्य सिंह निर्दलीय
2005 अनिल सिंह
2010 अनिल सिंह भाजपा
2015 अनिल सिंह भाजपा
2020 नीतु कुमारी कांग्रेस:
भईया जी की रिपोर्ट