By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बीपीएससी 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Swatva
Last updated: September 12, 2025 10:55 pm
By Swatva 368 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : डीएम रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केन्द्राधीक्षक, सुपर जोनल-सह-उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी गई। डीएम ने बताया कि परीक्षा 13.09.2025 को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को 09:30 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 11:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

- Advertisement -

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने-अपने केन्द्र का निरीक्षण कर घड़ी, पेयजल, बिजली एवं शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर सतर्क निगरानी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने केन्द्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को पारदर्शी फ्रिस्किंग की व्यवस्था करने तथा सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन आदि को पूर्णतः प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि नगर परिषद परीक्षा केन्द्रों के आस-पास साफ-सफाई और शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 केन्द्र जिला मुख्यालय और 2 केन्द्र हिसुआ में हैं। परीक्षा में कुल 12,168 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए 27 केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 14 जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल तथा 5 सुपर जोनल-सह-उड़नदस्ता दल (सशस्त्र लाठी बल सहित) की भी तैनाती की गई है।

परीक्षा संचालन के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) के पास रहेगा तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में पु.अ.नि. सुजीत कुमार त्रिपाठी रहेंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन और चिकित्सा व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रवेश पत्रधारी परीक्षार्थी ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे। परीक्षा आरम्भ होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा और समाप्ति से पूर्व कोई परीक्षार्थी भवन या कक्ष नहीं छोड़गें। वीक्षक मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे और केन्द्राधीक्षक केवल साधारण मोबाइल का ही उपयोग करेंगे। कदाचार में लिप्त पाए जाने पर विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

दिनांक 13.09.2025 को सुबह 08:00 बजे से 03:00 बजे तक प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर परिधि में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकानें, साइबर कैफे और इंटरनेट सुविधा देने वाले केन्द्रों को 13.09.2025 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रखा जाए।

- Advertisement -

परीक्षा की विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार उप विकास आयुक्त नवादा श्रीमती प्रियंका रानी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशु मल्लिक को सौंपा गया है। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अवांछित तत्वों पर विशेष निगरानी रखें और परीक्षा केन्द्रों, लॉज, कोचिंग संस्थानों तथा फोटो स्टेट दुकानों के आस-पास की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतिलेखक, अतिरिक्त समय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीसीएलआर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?