By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

राजकुमार राय की हत्या के पीछे कौन? तेजस्वी के PA ने नहीं उठाया कॉल तो छोड़ दी RJD

Amit Dubey
Last updated: September 11, 2025 2:45 pm
By Amit Dubey 440 Views
Share
5 Min Read
राजकुमार राय, हत्या, क्यों और कौन, तेजस्वी, पीए, फोन कॉल, राघोपुर, जमीनी नेता, RJD
SHARE

राजधानी पटना में बीती रात राजद के बागी नेता राजकुमार राय के मर्डर का सीसीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर उन्हें दौड़ाकर गोली मारने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय हल्की बारिश के साथ सड़क पर थोड़ा कीचड़ था और लोग गली के रास्ते अपने घरों की ओर जा रहे थे। तभी नकाबपोश हमलावर वहां से भागते दिखे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान में जुटी है। राजकुमार राय थे तो राजद में लेकिन हाल में वे पार्टी से नाराज होकर दूरी बनाने लगे थे। कहा जा रहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। सियासी हलके में कहा जा रहा कि इसीलिए उन्हें रास्ते से हटा दिया गया क्योंकि वे वहां तेजस्वी को चुनौती दे सकते थे। आइए जानते हैं कि राजकुमार राय क्यों राजद से हुए बागी और राघोपुर में वे कैसे तेजस्वी के लिए संकट पैदा कर रहे थे।

Contents
कैसे राघोपुर में तेजस्वी के लिए चुनौती बन गए आला रायचुनाव में उतरने से पहले हत्या, सीसीटीवी में दिखे हत्यारेराघोपुर के लोगों से जमीनी रिश्ता, क्या कहती है जनता…
- Advertisement -

कैसे राघोपुर में तेजस्वी के लिए चुनौती बन गए आला राय

वैशाली जिले के राघोपुर में रामपुर श्यामक मलिकपुर पंचायत निवासी राजकुमार राय उर्फ आला राय मूल रूप से राजनीति और जमीन कारोबार में सक्रिय थे। तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र से आने वाले आला राय की पहचान राघोपुर में जमीन से जुड़े राजद नेता की थी। वे वहां के लागों में काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनके काम से प्रभावित होकर ही पार्टी ने उन्हें वैशाली राजद के पंचायत राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष भी बनाया था। जानकारी के अनुसार, राजकुमार राय 2000 से 2020 तक लगातार पंचायत चुनावों में सक्रिय रहे। उन्होंने मुखिया का चुनाव तीन बार लड़ा, जिसमें दूसरे स्थान पर रहे। 2020 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। उस चुनाव में उन्हें लगभग 4,200 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव में उतरने से पहले हत्या, सीसीटीवी में दिखे हत्यारे

राघोपुर के स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में राजकुमार राय जीप चलाते थे। इसके बाद उन्होंने जमीन के कारोबार में कदम रखा। पैसा कमाने के बाद उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर में घर बनाया और पूरा परिवार पटना में शिफ्ट हो गया। लेकिन राघोपुर के लोगों से उनकी लगातार कनेक्टिविटी बनी रही। राघोपुर के लोग किसी भी समस्या के लिए फोन करते या मिलते, तो वह जाकर उनका काम कराया करते थे। 2020 में राजकुमार राय ने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद लगभग 1 साल पहले उन्होंने राजद पार्टी ज्वाइन की और पार्टी द्वारा उन्हें पंचायती राज प्रकोष्ठ, वैशाली जिला का अध्यक्ष बनाया गया।

राघोपुर के लोगों से जमीनी रिश्ता, क्या कहती है जनता…

राघोपुर में उनके करीबी लोगों का कहना है कि यही बात तेजस्वी यादव के पीए और वैशाली जिले के राजद जिला अध्यक्ष के साथ विवाद का कारण बना। उस समय राजकुमार राय ने कहा था कि यह लोग केवल लोगों को राजद में जोड़ने में ही लगे हैं, जबकि हम लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने राजद पार्टी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने राघोपुर से इसबार निर्दलीय तेजस्वी यादव को चुनौती देने और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। राघोपुर के स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर इस बार वे विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ते, तो उन्हें लगभग 10–15 हजार वोट जरूर मिल सकते थे। यह वोट शेयर तेजस्वी को हराने के लिए काफी था क्योंकि इससे राजद का आधार वोट बैंक दो भागों में बंट जाता और जदयू—भाजपा की राह यहां आसान हो जाती। कहा जा रहा कि इसी से बचने के लिए राजकुमार राय को रास्ते हटाने के लिए इस कांड को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: RJD, क्यों और कौन, जमीनी नेता, तेजस्वी, पीए, फोन कॉल, राघोपुर, राजकुमार राय, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?