नवादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय फिल्म समन्वय समिति का गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में फिल्म निर्माण, शूटिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, स्थानीय कलाकारों व तकनीशियनों को अवसर प्रदान करना, तथा जिले की पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर फिल्म निर्माण से जुड़ी अनुमति, लोकेशन पहचान, लॉजिस्टिक सहायता एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू किया जाएगा। साथ ही, फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था को लाभ हो। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिले में फिल्म व वेब-सीरीज की शूटिंग हेतु कई आकर्षक स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख है…
नवादा सदर प्रखंड :- प्रजातंत्र द्वार।
रजौली प्रखंड :- फलवरिया डैम, लोमश ऋषि, मारामाकी, श्रृंगी ऋषि, दुर्वासा ऋषि, रजौली वन अभ्यारण, महावर ऋषि, वीर लोरिक जन्मस्थली, जौब जलाशय, याज्ञवल्क्य ऋषि, रजौली संगत, भानेखाप जलप्रपात, अमावां संगत।
अकबरपुर प्रखंड :- हुड़राही- पचरूखी मार्ग पहाड़, बलिया बुजुर्ग (संगत) बुधुआ जी डेम, बसंत नगर, पाँती कुहिला (मड़ही), मलिकपुर नेमदारगंज तालाब, कुलना ग्राम श्रीरामपुर सोता, लेदहा कझिया खेल मैदान।
कौआकोल प्रखंड :- सेखोदवरा आश्रम के पीछे शिवपुर डैम्प, महुलियाटाँड।
नारदीगंज प्रखंड :- सूर्य मंदिर हड़िया, धनियांवा पहाड़ी पेश, गंगाजल परियोजना मोतनाजे
हिसुआ प्रखंड :- बाबन कोठी तिरपन द्वार (नन्देलाल बिगहा), 80 फीट बुद्ध मूर्ति (रेपुरा), पहाड़ी बाबा स्मारक (मंझवे)
गोविन्दपुर प्रखंड :- पुरैनी डैम (सुघड़ी), ककोलत, कोल महादेव डैम, माधोपुर, पिपरा डैम सरकण्डा
सिरदला प्रखंड :- बहुआरा डैम (बांधी), मठ महादेव (अकौना), मड़ही कलौन्दा जंगल-पहाड़, सूर्य मंदिर (धिरौन्ध), जर्रा बाबा (सिरदला)।
पकरीबरावां प्रखंड :- बुधौली मठ, 52 कोठी 53 द्वार। बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी अरमनाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट