By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नकली दवा मामले में दोषी मंत्री जीवेश मिश्रा पर विपक्ष का बड़ा हमला, मांगा इस्तीफा

Amit Dubey
Last updated: July 4, 2025 1:31 pm
By Amit Dubey 558 Views
Share
4 Min Read
नकली दवा, मंत्री, जीवेश मिश्रा, दोषी करार, विपक्ष, मांगा इस्तीफा
SHARE

बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को नकली दवा के मामले में राजस्थान की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। इसे लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष ने उनके खिलाफ मोरचा खोलते हुए अविलंब पद से इस्तीफा मांगा है। राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने मंत्री जीवेश मिश्रा को एक 15 साल पुराने मामले में पिछले महीने दोषी करार दिया था। हालांकि बाद में 7000 रुपये का जुर्माना भरवाकर सदाचार बनाए रखने की शर्त पर उन्हें कोर्ट से छोड़ दिया गया था। जीवेश मिश्रा इस समय नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से नगर विकास मंत्री पद पर हैं। अदालत ने उन्हें 7000 रुपये के जुर्माने के साथ प्रोबेशन पर चेतावनी देते हुए छोड़ा, लेकिन विपक्ष ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है।

- Advertisement -

क्या है मामला जिसमें मंत्री हुए दोषी

रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला सितंबर 2010 का है। राजस्थान के देवगढ़ (राजसमंद) में स्थित कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी में निरीक्षण के दौरान दवाओं के सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया, तो सिप्रोलिन-500 टेबलेट को मिलावटी और अमानक श्रेणी का पाया गया। जांच में सामने आया कि कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को इन दवाओं की सप्लाई ऑल्टो हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी समेत दो अन्य फर्मों ने की थी। जीवेश मिश्रा इस कंपनी के निदेशक हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने कहा कि भाजपा को भी तुरंत जीवेश मिश्रा को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। इनके नकली दवाओं के नेटवर्क और कनेक्शन की जांच होनी चाहिए। पूर्णिया से सासंद पप्पू यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीवेश मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नीतीश जी ! सादर आग्रह है नक़ली दवा माफिया मंत्री जीवेश मिश्रा को आज मंत्रिमंडल से बर्खास्त कीजिए। जो व्यक्ति नक़ली दवा बेच आम लोगों की जान से खिलवाड़ करता है, वह बिहार के साथ कितना कुकर्म कर रहा होगा। जाले की महान जनता से निवेदन है इसने जाली दवा बेच आपको कलंकित किया है। कोर्ट ने जो सजा दी है, उससे बड़ी सजा आप लोग निश्चय ही दीजिएगा। इसका प्रण लीजिए।

वहीं राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने लिखा कि लाचार-अचेत-समझौता परस्त मुख्यमंत्री की सरकार है। नकली दवा का कारोबारी भी पूरी ढिठाई से मंत्री की कुर्सी पर बरक़रार है। अनैतिक गठबंधन की सरकार में अनैतिक कामों में लिप्त लोगों का ही जमावड़ा है और कुर्सी से चिपके रहने की आदत व् मजबूरी का सबब कुछ ऐसा है कि दोषी साबित हो चुके इस मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करना तो दूर की बात नीतीश कुमार जी इस मुद्दे पर कुछ बोलने तक की जुर्रत नहीं कर सकते। वैसे भी थीसिस चोरी के मामले में दोषी साबित होने पर खुद नीतीश कुमार जी ने भी इस्तीफ़ा नहीं दिया था तो इस मंत्री से इस्तीफ़ा किस मुंह से मांगेंगे।

- Advertisement -
TAGGED: जीवेश मिश्रा, दोषी करार, नकली दवा, मंत्री, मांगा इस्तीफा, विपक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?