नवादा : नेशनल हाइवे 20 अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास टोटो व स्कार्पियो टक्कर में टोटो सवार दो एएनएम जख्मी हो गयी। जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जख्मी दोनों फतेहपुर से अकबरपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। इस दौरान ककोलत से आ रही स्काॅर्पियो की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में टोटो सवार दो एएनएम घायल हो गयीं। वाहन चालक स्काॅर्पियो लेकर भागने में सफल रहा। घायल एएनएम को इलाज के लिए अकबरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल एएनएम की पहचान नेमदारगंज पीएचसी में पदस्थापित लैजुन कुमारी, स्नेह लता के रूप में हुई। एएनएम कुछ माह से अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थी। एएनएम विभागीय कार्य से अकबरपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। इसी दौरान फतेहपुर मोड़ के पास ककोलत की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो ठोकर मार दी। इससे वह घायल हो गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजेश कुमार ने बताया कि दोनों एएनएम का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर है। विभागीय कार्य से अकबरपुर अस्पताल बुलाया गया था।
भईया जी की रिपोर्ट