अरवल – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अरवल, कुमार गौरव द्वारा समाहरणालय परिसर में सभी राजनीतिक दलों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या 540950, मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 562 एवं भवनों की कुल संख्या 391 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से संबंधी डाटा प्रत्येक माह के अगले माह में 01 से 05 तारीख तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर अपलोड किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा में 1200 मतदाताओं से उपर कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। 13 मई 2025 से उमैराबाद में मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है जो 23 मई 2025 तक चलेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी दलों को बताया गया कि ई.वी.एम का कार्य 09 जून से 22 जून 2025 तक एफ.एल.सी कार्य किया जाएगा, जिसमें उपस्थिति होना सुनिश्चित करेंगे।
प्रत्येक बुथ पर नाम जोड़ने, हटाने एवं संसोधित करने हेतु बी.एल.ओ. के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जो बी.एल.ओ. कार्य में रूची नहीं लेंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि से शत प्रतिशत बी.एल.ए. की नियुक्ति करने का अनुरोध भी किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट