अरवल – भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव के अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की बैठक किया गया। जिसमें जिला स्तरीय इंडिया गठबंधन समन्वय समिति का संयोजक राजद जिला अध्यक्ष जगजीव राम को सर्वसम्मति से बनाया गया। भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र भी आई पी पार्टी के सुभाष कुमार उर्फ भूषण चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव अरुण कुमार कांग्रेस पार्टी निसार अख्तर, बैठक में उपस्थित रहे।
20 मई को मजदूरों को गुलाम बनाने वाले मोदी सरकार के चार श्रम कोड के खिलाफ अरवल बस स्टैंड से प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा ।देश में मजदूर को बंधुआ मजदूर बनाने की मोदी सरकार की चार श्रम कोड है। आजादी के बाद संविधान की निर्माण हुई उस समय संविधान निर्माता बाबा साहब ने मजदूरों को हक देने और लोकतंत्र में बराबरी की हिस्सेदारी के लिए 44 बिंदुओ पर ‘ कानून बनाए थे जिसे 2014 में जनता को झूठा सपना दिखा कर भाजपा ने सत्ता हासिल कर लिया। जनता को बंधुआ मजदूर बनाने वाले कानून चार श्रम कोड में तब्दील कर दिया है। इसको लेकर इंडिया गठबंधन के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और चार श्रम कोड हटाने के लिए सरकार को बाध्य किया जाएगा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट