By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बोधगया मॉनेस्ट्री में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Amit Dubey
Last updated: May 16, 2025 12:58 pm
By Amit Dubey 617 Views
Share
3 Min Read
बांग्लादेशी, बोधगया, मॉनेस्ट्री, गिरफ्तार, बौद्ध भिक्षु, भेष बदला
SHARE

पुलिस ने बोधगया में बौद्ध मॉनेस्ट्री से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। वह मॉनेस्ट्री मेंं अपनी पहचान छिपाकर एक बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहा था। दरअसल बीटी एक्ट 1949 के विरुद्ध बोधगया में लगातार हो रहे धरना—प्रदर्शन और हंगामे को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियों में जांच शुरू की। पुलिस ने मॉनेस्ट्री और होटलों को भी खंगालना शुरू किया तो बोधगया में एक मॉनेस्ट्री से भिक्षु बन कर रह रहे बांग्लादेशी की पोल खुली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक ने बिना वीजा पासपोर्ट के एक माह पहले भारत में प्रवेश किया था। पहले तो उसने चकमा देने की कोशिश की लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया और अपने को बांग्लादेशी होने की बात मान ली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक ने अरुणाचल प्रदेश में फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इसमें उसने खुद को भारतीय नागरिक बताया और इसी आधार पर वह बोधगया आकर मॉनेस्ट्री में छिपकर रहने लगा। बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहे इस बांग्लादेशी से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। बांग्लादेशी नागरिक के पास से कोई वीजा पासपोर्ट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर शातिराना तरीके से बोधगया में निवास कर रहा था। ऐसा करने के पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

बताया जाता है कि बांग्लादेशी की गिरफ्तारी एक दिन पहले ही हो गई थी लेकिन खुलासा अब हुआ है क्योंकि उसकी जांच और पूछताछ की जा रही थी। अब उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पता चला कि यह बांग्लादेशी बोधगया के स्लीपिंग बुद्ध टेंपल मॉनेस्ट्री में अपनी असल पहचान छिपाकर रह रहा था। उसे वहीं से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम पवन कांति बरुआ है और वह बांग्लादेश के इनामी जिले के कटखाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इसे जब पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले लोहित चौखाम निवासी प्रफुल्ल चकमा के रूप में बताई। एक आधार कार्ड भी दिखाया जो कि फर्जी था।

 

- Advertisement -
TAGGED: गिरफ्तार, बांग्लादेशी, बोधगया, बौद्ध भिक्षु, भेष बदला, मॉनेस्ट्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?