By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

BSF के शहीद सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज का शव पटना पहुंचा, तेजस्वी और जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि

Amit Dubey
Last updated: May 12, 2025 12:18 pm
By Amit Dubey 417 Views
Share
3 Min Read
BSF, शहीद सब इंस्पेक्टर, मो. इम्तियाज, शव पटना पहुंचा, तेजस्वी, जायसवाल, श्रद्धांजलि
SHARE

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलाबारी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बिहार के छपरा निवासी बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का शव आज पटना लाया गया। इंडिगो के विमान संख्या 6ई 2769 से शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव पटना एयरपोर्ट पहुंचा। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटना हवाई अड्डे पर शहीद मो. इम्तियाज की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा थी और लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

- Advertisement -

बिहार के छपरा के रहने वाले मो. इम्तियाज की शहादत पर उनके गांव के लोगों और परिजनों ने भी गर्व जताया। हालांकि उन्हें अपनी माटी के लाल के खोने का गम भी है। पूरा गांव भावुक है। मोहम्मद इम्तियाज के बेटे इमरान ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि मेरी अंतिम बार उनसे बात हो पाई जब सीजफायर की घटना के बाद हमला हुआ था और हमारे पिता शहीद हो गए, हम उनको सैल्यूट करते हैं। आंखों से झर-झर बह रहे आंसू के बीच बेटे इमरान ने कहा कि मुझे पिता पर गर्व है। और हमारी भारत सरकार से मांग है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए। शहीद मो. इम्तियाज के भतीजे मोहम्मद आफताब के अनुसार उन्होंने कुछ दिन पहले इम्तियाज से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के घर और गांव में सन्नाटा पसरा है। मोहम्मद आफताब ने कहा कि परिवार को शनिवार रात करीब 8.30-8.45 बजे उनके निधन के बारे में पता चला। वह वास्तव में बहुत ही अच्छे इंसान और देशभक्त जवान थे। उन्होंने मुझसे आखिरी बार दो दिन पहले बात की थी। हमने एक-दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। फिर अचानक हमें सरकार की तरफ से बताया गया कि वह नहीं रहे।

पटना एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए  सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री नितिन नवीन भी वहां उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। सभी ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘वीर शहीद अमर रहे’ के नारे से पटना एयरपोर्ट गूंज उठा। मोहम्मद इम्तियाज के गांव के निवासी अर्जुन राय ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को उनसे बात की थी और इस दौरान मोहम्मद इम्तियाज ने सीमा पर स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया था। ग्रामीण अर्जुन राय ने इम्तियाज की प्रशंसा की और कहा कि वह करीब 15 दिन पहले ही गांव से छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर वापस गए थे। मो. इम्तियाज गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के रहने वाले थे।

TAGGED: BSF, जायसवाल, तेजस्वी, मो. इम्तियाज, शव पटना पहुंचा, शहीद सब इंस्पेक्टर, श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?