नवादा : उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के डेलवा गांव के जंगल से झारखंड के युवक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान झारखंड के जयनगर निवासी सुनील सिंह(30) के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि मृतक मुम्बई में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। पन्द्रह दिन पहले घर आया था। दो दिनों से घर से लापता था। परिजन खोजबीन में लगे थे। इस बीच जंगल में पेड़ से लटके शव की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच शव की पहचान की।
मृतक की शादी पन्द्रह वर्ष पूर्व हुई थी तथा एक पुत्र का पिता है। मामला हत्या कर है या आत्महत्या का फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट