By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

वक्फ विधेयक पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Amit Dubey
Last updated: March 26, 2025 12:40 pm
By Amit Dubey 657 Views
Share
3 Min Read
विधानसभा, वक्फ विधेयक, हंगामा, कार्यवाही स्थगित
SHARE

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज बुधवार को भी भारी हंगामा हुआ। हालात यहां तक पहुंच गए कि स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वक्फ विधेयक को लेकर विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। महागठबंधन के विधायक वेल में पोस्टर लेकर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद विपक्षी विधायक वक्फ विधेयक वापस लेने की मांग करने लगे। इस दौरान विपक्षी विधायक लगातार—’नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ो’ का नारा लगाते रहे। भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने बार—बार चेतावनी दी। लेकिन विपक्ष के विधायक सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

- Advertisement -

आज बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा पोर्टिको में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ महागठबंधन के विधायकों का प्रदर्शन शुरू हो गया था। सभी विपक्षी विधायक पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के बाहर परिसर में केंद्र सरकार और नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी विधायक इस विधेयक को काला कानून बता रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह असंवैधानिक बताया और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री से इसपर चुप्पी तोड़ने की मांग की। इसबीच खबर है कि शुक्रवार 28 मार्च को बिहार विधानसभा की बैठक नहीं होगी। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में यह प्रस्ताव रखा जिसे सर्वस​म्मति से स्वीकृत किया गया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही नहीं होगी और गुरुवार 27 तारीख को ही विधानसभा की कार्यवाही खत्म हो जाएगी।

इधर सदन के अंदर पूरे हंगामे के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में ही थे। हंगामे के दौरान विपक्ष के विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। हंगामे को देखते हुए मार्शलों को रिपोर्टर टेबल की सुरक्षा में लगाया गया। वही विपक्ष लगातार ‘मुसलमानों को निशाना बनाना बंद करो’, आदि नारे जोर—शोर से लगा रहे थे। हालांकि इस सबके बीच विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। विस अध्यक्ष ने कहा कि आप अपने स्थान पर जाकर अपनी बात कहिए। सत्र के दो दिन अंतिम है तो क्यों ऐसा कर रहे हैं? शून्यकाल में अपनी बात कहिएगा। विधानसभा के स्पीकर यह सब कहते रहे लेकिन विपक्ष के विधायक मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

- Advertisement -
TAGGED: कार्यवाही स्थगित, वक्फ विधेयक, विधानसभा, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?