नवादा : शादी में देरी के कारण से लड़की को घर से ले भागा लड़का। भागने के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया था। लड़का नवादा जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी बिनेशर दास के 23 वर्षीय पुत्र सहिंदर कुमार हैं। लड़की रजौली प्रखंड क्षेत्र के बिजबन गांव के दिलीप दास की 19 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी है। दोनों की शादी तीन-चार माह पूर्व तय हो चुकी थी। परिवार वालों की मजबूरी के कारण शादी के समय को बढ़ा दिया गया था, समय भी तय हो चुका था पर लड़का-लड़की को लम्बा समय बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
इसी कारण से दोनों ने भागने का मन बना लिया, उसके बाद मंगलवार को मोटरसाइकिल से रजौली पहुंचा और लड़की भी अपने गांव से भाग कर उसी जगह पर पहुंची और दोनों वहीं से एक साथ भागने का इरादा कर लिया। इस दरम्यान रजौली से गया के लिए एक साथ निकले लड़का लड़की सिरदला थाना क्षेत्र के गया रजौली एस एच 70 कुशाहन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार लड़का-लड़की घायल हो गया। स्थानीय लोगों व सिरदला पुलिस की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला लाया गया, जहां स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया।
दोनों की शादी तो पहले से तय थी, मगर शादी में देर के कारण भागने पर सड़क दुर्घटना हो जाने की बजह से मामला थाना तक पहुंच गया। उसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों के माता-पिता को थाने में बुला कर सिरदला बाजार तहसील कचहरी के पास के मंदिर में पंडित को बुला कर अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी। मौजूद लोगों ने लड़का लड़की की न सिर्फ शादी करवाई, बल्कि उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। शादी में पहुंची लड़के की मां रो रही थी। वहीं लड़का-लड़की के शादी के साथ भागने के दरम्यान घायल होने की सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट