अरवल – नेहरू युवा केंद्र अरवल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन स्थानीय एसेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल सकरी अरवल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार निदेशक असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल अरवल ने युवाओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व विषय पर बताते हुए बोला कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 28 फरवरी को सर सी वी रमन के द्वारा रमन इफेक्ट के खोज के लिए किया जाता है।
सर सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज 28 फरवरी 1928 को की थी जो विज्ञान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खोज सिद्ध हुआ।। तब से 28 फरवरी 1987 को प्रथम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया एवं तब से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के बीच में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय विज्ञान का वर्ष 2047 तक भारत का विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान विषय रखा गया। युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं प्रथम तीन विजेता छात्र को पुरस्कार एवं मेडल तथा अन्य को मेडल देकर सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निशांत कुमार, विकास कुमार एवं अमरकीर्ति कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट