बांका : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से 9 मार्च को बिहार आने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए जोरों से तैयारियां की जा रही है। पंडित धीर्रेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9 मार्च को एक दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और 1008 चंडी महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती समेत अन्य साधु संत शामिल होंगे।यह कार्यक्रम 4 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 9 मार्च को बांका के धोरैया प्रखंड स्थित गोरा गांव में आयोजित होने वाले विशाल आयोजन में शामिल होंगे। दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 1008 चंडी महायज्ञ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा रहा है। 4 मार्च से इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की जानकारी के बाद इलाके में उत्साह का माहौल है।