पूर्वी चम्पारण : बिहार के पूर्वी चम्पारण में इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ने भी अपना प्राण त्याग दिया। गाँव से एक साथ एक ही घर से दो अर्थी उठने से इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। दरअसल, घोड़ासहन के गुलरिया टोला निवासी महेंद्र राय के इकलौते बेटे पंचू राय की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद उसके शव को पैतृक गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही महेंद्र राय को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, घोड़ासहन के गुलरिया टोला निवासी महेंद्र राय के इकलौते बेटे पंचू राय शादी विवाह में फोटोग्राफी करता है। बीते दिन रविवार को रक शादी सामारोह में शामिल होने के लिए सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। शव को उनके पैतृक गांव महुआही पहुंचा, इस दौरान उनके पिता महेंद्र राय इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। शव घर पहुंचते ही महेंद्र राय को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।