By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने बाढ़ से हुई फसल क्षति के शीघ्र आकलन का निर्देश दिया

Swatva
Last updated: October 1, 2024 4:10 pm
By Swatva 331 Views
Share
3 Min Read
SHARE

आपदा पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता करेगी सरकार: मंगल पाण्डेय

- Advertisement -

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा आज उत्तर बिहार के जिलों में अचानक आई बाढ़ से हुई फसल क्षति के संबंध में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मंत्री मंगल पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को बाढ़ के कारण हुए फसलों के नुकसान का एक सप्ताह के अन्दर आकलन करने का निदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य की सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

आगे उन्होंने कहा कि प्रारंभिक संभावित अनुमान के अनुसार अत्यधिक वर्षापात तथा पड़ोसी देश नेपाल से आई बाढ़ के कारण बिहार के 19 जिलों के 92 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिसमें कुल 673 पंचायतों में लगभग 2,24,597 हेक्टेयर रकवा प्रभावित होने की सूचना है। प्रभावित क्षेत्रों में 91,817 हेक्टेयर रकवा में फसलों की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने का संभावित अनुमान है।

बाढ़ के कारण हुए फसल क्षति का आकलन प्रतिवेदन प्राप्त हो जाने के बाद कृषि विभाग वैकल्पिक फसलों के बीज से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर विचार कर रही है तथा किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। कृषि विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को वैकल्पिक फसलों का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। फसल क्षति से संबंधित प्रतिवेदन से आप सरकार को भी अवगत करा सकते हैं।

- Advertisement -

बाढ़ का पानी निकलने के उपरांत बचे हुए फसलों पर रोग-व्याधि लगने की अधिक संभावना रहती है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने का निदेश दिया गया है तथा किसानों को जरूरी सलाह के साथ-साथ आवश्यक कीटनाशी दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। यदि आवश्यकता पड़ेगी तो ड्रोन के माध्यम से भी फसलों पर रोगनिरोधी दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा। आगामी रबी मौसम के लिए आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उद्यान एवं कृषि यांत्रिकरण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई तथा इन योजनाओं को पारदर्शी तरीके से तथा ससमय कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ किसानों को समय पर आसानी से मिल सके। इस बैठक में विशेष सचिव श्री वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बीज निगम डॉ॰ आलोक रंजन घोष, कृषि निदेशक श्री नितिन कुमार सिंह, निदेशक उद्यान श्री अभिषेक कुमार, माननीय कृषि मंत्री के आप्त सचिव श्री अमिताभ सिंह सहित विभागीय अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: कृषि मंत्री, पटना, बिहार सरकार, मंगल पाण्डेय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?