By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कहां जाएंगे श्याम रजक? PK हैं बेस्ट च्वाइस, लेकिन जनसुराज ज्वाइन करने में ये है खतरा…

Amit Dubey
Last updated: August 24, 2024 2:01 pm
By Amit Dubey 500 Views
Share
5 Min Read
श्याम रजक, PK, प्रशांत किशोर, जनसुराज, RJD, नीतीश कुमार, JDU
SHARE

श्याम राजक को आरजेडी से इस्तीफा दिये हुए 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि उनका अगला कदम क्या होगा। ऐसे में श्याम रजक केे अगले राजनीतिक पड़ाव को लेकर सियासी अटकलें शुरू हो गईं हैं। राजद तो उन्होंने छोड़ा ही है। समाजवादी चोला उनको भाजपा में जाने नहीं देगा। लेकिन जदयू से अबतक कोई न्योता नहीं मिलना और श्याम रजक की ओर से तीन दिन तक चुप्पी साधे रहना यह संकेत देता है कि शायद वे PK की जनसुराज के बारे में मंथन कर रहे हैं।

Contents
क्यों PK से हाथ मिला सकते हैं श्याम रजकजनसुराज में जाने का नफा और नुकसानRJD और JDU में श्याम रजक को क्या दिक्कतरिस्क तो है, लेकिन जनसुराज बेस्ट च्वाइश
- Advertisement -

क्यों PK से हाथ मिला सकते हैं श्याम रजक

 

श्याम रजक, PK, प्रशांत किशोर, जनसुराज, RJD, नीतीश कुमार, JDUदरअसल, श्याम रजक के बारे में जनसुराज को लेकर चली हवा के अपने कारण हैं। जनसुराज को भी एक बड़े दलित चेहरे की तलाश है और श्याम रजक को भी एक ऐसे दल की जरूरत है जहां उनकी पूछ हो और उनकी बात को गंभीरता से सुना जाता हो। पीके गांधी जयंती 2 अक्टूबर के दिन अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बिहार में पिछले कई महीनों से घूम—घूमकर इसके लिए ठोस जमीन भी तैयार कर ली है। उनकी जनसुराज से बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं। ऐसे में श्याम रजक जनसुराज पार्टी की बड़े दलित चेहरे वाली खाली वैकेंसी में पूरी तरह फिट बैठते हैं।

जनसुराज में जाने का नफा और नुकसान

PK ने कहा भी है कि टिकट बंटवारे में वे दलित और मुसलमानों को तरजीह देंगे। बिहार विधानसभा का चुनाव उनकी पार्टी लड़ेगी, पर वे खुद नहीं लड़ेंगे। बिहार की कमान किसी दलित के हाथ में देंगे। श्याम रजक के लिए यह उचित और अनुकूल जगह हो सकती है। लेकिन श्याम रजक के लिए एकदम से जनसुराज में चले जाना इतना आसान भी नहीं। क्योंकि ऐसा करने के अपने पॉलिटिकल नफा और नुकसान हैं। यही कारण है कि राजद छोड़ने के बाद श्याम रजक अब तक सियासी चुप्पी साध मंथन में लीन हैं। वे जानते हैं कि जनसुराज में जाना जोखिम भरा कदम होगा। एक तो नई पार्टी, दूसरे जनसुराज की आमलोगों में स्वीकार्यता। ​यानी फायदा भी और रिस्क भी।

- Advertisement -

RJD और JDU में श्याम रजक को क्या दिक्कत

श्याम रजक के अगले राजनीतिक पड़ाव के संकेत उन कारणों में देखे जा सकते हैं जिनके कारण उन्होंने दूसरी बार राजद और एक बार जदयू छोड़ी थी। राजद में श्याम रजक को आउटडेटेड समझा जाने लगा था। हाल के लोकसभा चुनाव में वे जमुई या समस्तीपुर से पार्टी का टिकट चाह रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें घास नहीं डाला। इसके अलावा राजद के युवा नेतृत्व के साथ वे तालमेल और सामंजस्य भी नहीं बिठा पा रहे थे। ऐसे में उन्हें वहां अपने राजनीतिक करियर के बंद गली में जाने का खतरा महसूस होने लगा। रही बात जदयू की तो वहां वे मंत्री भी बनाए गए। कुछ समय तो सब ठीक रहा, लेकिन नीतीश कुमार से धीरे—धीरे उनके रिश्ते खराब होते गए। इसके बाद बढ़ती तल्खी के बीच नीतीश ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था और श्याम रजक एक बार फिर राजद में लौट गए थे।

रिस्क तो है, लेकिन जनसुराज बेस्ट च्वाइश

स्पष्ट है कि श्याम रजक इस समय सियासी उहापोह में फंसे हुए हैं कि क्या करें और क्या न करें। लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि अगर बिहार की राजनीति करनी है तो उन्हें लालू के विरोधी खेमे में ही शरण मिल सकती है। विरोधी सियासी खेमा भी वह होना चाहिए जिसमें उनकी पूछ हो और जिसके लिए वे भी फायदेमंद हो सकें क्योंकि श्याम रजक धोबी समाज से आते हैं और पीके को भी एक बड़े दलित चेहरे की तलाश है। ऐसे में श्याम रजक के लिए प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी एक सही जगह हो सकती है। जहां उनकी बात का वजन भी होगा और उन्हें पार्टी के निर्णयों में भी अच्छी भागीदारी मिल सकती है।

- Advertisement -
TAGGED: JDU, pk, RJD, जनसुराज, नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर, श्याम रजक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?