By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

आरक्षण पर भारत बंद का बिहार में व्यापक असर, ट्रेनें रोकी…पथराव

Amit Dubey
Last updated: August 21, 2024 11:51 am
By Amit Dubey 758 Views
Share
3 Min Read
भारत बंद, बिहार, व्यापक असर, ट्रेनें रोकी,पथराव
SHARE

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुलाए गए आज के भारत बंद का बिहार में व्यापक असर दिख रहा है। राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। बंद का सबसे ज्यादा असर हाईवे और सड़क परिवहन पर हुआ है। नालंदा में रोड जाम के दौरान बंद समर्थकों द्वारा पथराव की खबर है। वहीं आरा और मधुबनी में आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेनें रोक दी। अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

Contents
आरा और मधुबनी में रोकी ट्रेनेंसभी जिलों में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
- Advertisement -

आरा और मधुबनी में रोकी ट्रेनें

आज के भारत बंद का राजद, लोजपा(आर), वीआईपी सहित कई क्षेत्रीय दलों ने समर्थन किया है। पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इधर खबर है कि बिहार के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए हैं और रोड जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरा में भीम आर्मी रेलवे ट्रैक पर उतरी और अप-डाउन दोनों लाइन को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। वहीं भाकपा माले ने सरदार पटेल बस स्टैंड के पास पटना-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर अपना विरोध जताया।

मधुबनी से मिली सूचना के अनुसार वहां ईएमयू ट्रेन रोक कर रेल पटरी पर प्रदर्शनकारी उतर गए हैं। मधुबनी में मुख्य रूप से स्टेशन और स्टेशन चौक के पास प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखी गई। जयनगर और झंझारपुर सहित सभी एनएच और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को जाम कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते दिखे।

सभी जिलों में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

जहानाबाद में बंद समर्थकों ने उंटा मोड़ को जाम कर दिया है, जिससे पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात बाधित हो गया है। औरंगाबाद के रफीगंज में भीम आर्मी ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए मशाल जुलूस निकाला है। उधर सहरसा में भी लोग सड़क पर उतर गए हैं और कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है और गश्त तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED: ट्रेनें रोकी, पथराव, बिहार, भारत बंद, व्यापक असर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?