मुजफ्फरपुर : शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन 1.30 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड की है। घटना उस समय हुई जब दूल्हा घर में सो रहा था। आँख खुलने के बाद उसने अपनी नई नवेली दुल्हन की तलाश शुरू की। ससुराल फ़ोन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। ससुराल के लोगों के साथ ही लड़की के मायके वाले भी उनकी तलाश में जुट गए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गहना और नकदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार
जानकारी के अनुसार दूल्हा वासुदेवपुर सराय का रहने वाला है, उसकी शादी बरूराज थाना क्षेत्र के गोखुला दीवान टोला में तीन दिन पहले शादी हुई थी। लेकिन, ससुराल आने के बाद दुल्हन अपने निजी मोबाइल से प्रेमी के मोबाइल पर लगातार बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मानती थी। ससुराल वालों को भी मैंने इसके बारे में बताया थी। और जब हमलोग, रात में खाना खाकर सो गए इसी बीच वो अपने प्रेमी संग गहना और नकदी लेकर फरार हो गई। जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन कही नहीं मिली। जिसके बाद ससुराल वालों को भी सूचित किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
लड़की ने स्वेच्छा से की थी शादी
पीड़ित दूल्हे का दावा है कि प्रेमी के बहलाने फुसला कर उसकी पत्नी को लेकर फरार हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 23 में तय हुई थी। उसके बाद से किसी अंजान नंबर से उसे फोन आया था कि इस लड़की से शादी नहीं करना, नहीं तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस मामले में जब उन्होंने अपने ससुराल वालों को बताया तो उसे लड़की से मिलवाया गया उसके बाद उसके इस मामले में लड़की से बात की तो वो बताई कि स्वेच्छा से शादी कर रही है उसपर कोई दबाब नहीं है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। और बताया कि उसकी नई नवेली पत्नी 1.30 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई है।