बिहारशरीफ : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों का हौसले बुलंद है, ताजा मामला सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा से है। नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर में बदमाशों ने खैनी नहीं देने पर एक बुजुर्ग को चाकू से गोद दिया। घायल शख्स की पहचान मुन्नू हसन के रूप में हुई है। घायल बुजुर्ग को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
खैनी नहीं देने पर मारा चाकू
जख़्मी मो. मुन्नू हसन ने बताया कि कटापर स्थित सिटी पैलेस के पीछे गली में एक लड़का उनसे खैनी मंगा, खैनी देने से मना करने से नाराज युवक ने गली में आगे बढ़ने पर पीछे से धारदार हथियार से कई वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा, आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।