By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, 13 साल से कौमा में है हरिश

Amit Dubey
Last updated: March 11, 2026 2:56 pm
By Amit Dubey 38 Views
Share
3 Min Read
इच्छामृत्यु, इजाजत, सुप्रीम कोर्ट,हरिश, 13 साल, कौमा
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बिस्तर पर पड़े युवक हरिश राणा को इच्छामृत्यु देने की मंजूरी दे दी है। लेकिन यह इजाजत देते समय जस्टिस जेबी पारदीवाला भी काफी भावुक हो गए। जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने यह फैसला देने से पहले एम्स से हरिश राणा की रिपोर्ट मंगवाई थी। एम्स ने कहा था कि राणा के ठीक होने की उम्मीद बिल्कुल ही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने राणा के पैसिव यूथनेशिया यानी इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी। हरीश के माता-पिता ने अपने बेटे की इच्छामृत्यु का केस सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। हरीश अपने हॉस्टल की छत से गिर गया था जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और वह तभी से कौमा में है तथा पिछले 13 साल से बिस्तर पर अचेत है।

- Advertisement -

13 वर्ष से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया (इच्छा मृत्यु) देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए उसके माता—पिता और परिजनों की भी काफी सराहना की। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके घरवालों से बात भी की थी। 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हरिश के माता-पिता ने ही उसे इच्छा मृत्य देने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने हरिश राणा के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली एम्स से भी रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट के आदेश पर अपनी इस रिपोर्ट में एम्स ने कहा था कि हरिश कभी ठीक नहीं हो सकता है। तब जस्टिस जेबी पारदीवाला ने फैसला सुनाते वक्त कहा था कि ये बेहद दुखद रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए मुश्किल फैसला है और हम इस लड़के को यूं अपार दुख में नहीं रख सकते हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था हम उस स्टेज पर हैं जहां हमें आखिरी फैसला करना होगा। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहे हरिश 2013 में अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। उसके बाद से वे लगातार बिस्तर पर अचेत हालत में हैं।

TAGGED: 13 साल, इच्छामृत्यु, इजाजत, कौमा, सुप्रीम कोर्ट, हरिश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, LPG, किल्लत, अफरातफरी, गैस एजेंसी, भारी भीड़, मंत्री, जमाखोर, चेतावनी, बिहार
बिहारी समाज

बिहार में LPG किल्लत से अफरातफरी, एजेंसियों पर भारी भीड़..मंत्री ने जमाखोरों को चेताया

ईरान युद्ध का असर अब भारत के साथ ही बिहार में भी…

By Amit Dubey
चार्जशीट, अरुण यादव, पूर्व विधायक, RJD, संदेश, लालू, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध बालू
देश-विदेश

लालू के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दाखिल

ईडी ने अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में…

By Amit Dubey
राज्यसभा, बिहार, चुनाव, पर्यवेक्षक, BJP
देश-विदेश

बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए BJP ने नियुक्त किए राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक

राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर 16 मार्च को बिहार, हरियाणा और ओडिशा में…

By Amit Dubey
UPSC, बिहार, दो आकांक्षा, ब्रह्मेश्वर मुखिया, पोती, जश्न, ब्रेक
देश-विदेश

UPSC क्रैक करने वाली बिहार में दो-दो आकांक्षा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के जश्न पर ब्रेक!

बिहार में संघ लोकसेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?