By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बेटा नहीं जनने की प्रताड़ना से तंग महिला ने 2 बेटियों संग खाया जहर, ससुराल वाले फरार

Amit Dubey
Last updated: February 4, 2026 1:34 pm
By Amit Dubey 21 Views
Share
4 Min Read
जहर, मां, 2 बेटियां, प्रताड़ना, ससुराल, बेटा, नालंदा
SHARE

नालंदा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां बेटा नहीं जनने की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों संग जहर खाकर जान दे दी। घटना नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदन गांव में बीती देर रात घटी। वाकये का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पिंटू यादव की पत्नी 27 वर्षीया कविता कुमारी, उसकी 5 वर्षीया बेटी सपना कुमारी और डेढ़ वर्ष की बेटी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन सभी की एक-एक कर मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतका कविता के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि वे उसे तीन-चार दिनों से खाना नहीं दे रहे थे और एक के बाद एक बेटियां जनने का ताना देते थे। उसने यह भी कहा ​कि उसकी बहन को मार डालने की भी धमकी दी जाती थी।

Contents
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपअस्पताल में तोड़ा दम, ससुराल वाले फरार
- Advertisement -

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

दरअसल, मृतका कविता का मायका बिहार थाना क्षेत्र के वासवन बिगहा गांव में है। उसके दादा सूबे यादव ने बताया कि पिछले छह दिनों से ससुराल के लोग उनकी पोती कविता व उसके बच्चों को खाना नहीं दे रहे थे। वह पड़ोसी के घर खाना खा रही थी। उनका कहना है कि कविता को बेटा नहीं होने के कारण लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि इसी वजह से ससुराल वालों ने साजिश के तहत खाने में जहर मिलाकर तीनों की हत्या कर दी। मायके पक्ष का यह भी दावा है कि बीते छह दिनों से कविता और उसकी बेटियों को घर में खाना नहीं दिया जा रहा था। मजबूरी में वह पड़ोसियों के घर से भोजन कर रही थी। आरोप है कि मंगलवार की शाम ससुराल वालों ने ही भोजन कराया, जिसमें जहर मिलाया गया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कविता ने खुद ही बेटियों संग जहर खाकर मौत को गले लगा लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम, ससुराल वाले फरार

जानकारी के अनुसार कविता और उसकी दोनों पुत्रियों की जब तबीयत बिगड़ी तो ससुराल वाले उन्हें अस्पताल ले गए और फिर वे उन्हें वहां भर्ती कराकर फरार हो गए। इलाज के दौरान तीनों ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के हवाले कर दिया गया है। मायके वालों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की दूसरे एंगल से भी जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

TAGGED: 2 बेटियां, जहर, नालंदा, प्रताड़ना, बेटा, मां, ससुराल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ 8 साल पुराना आपराधिक मामला रद्द
बिहारी समाज
बिट्टू, मंत्री, मोदी सरकार,गद्दार, राहुल, संसद, परिसर
कांग्रेस से भाजपा में गए मोदी के मंत्री बिट्टू को राहुल ने कहा गद्दार…कहासुनी के बाद हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट
यातायात पुलिस की सख्ती, एक दिन में 1.67 लाख रुपये का चालान वसूला
बिहारी समाज
पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 32 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ 8 साल पुराना आपराधिक मामला रद्द
बिहारी समाज
बिट्टू, मंत्री, मोदी सरकार,गद्दार, राहुल, संसद, परिसर
कांग्रेस से भाजपा में गए मोदी के मंत्री बिट्टू को राहुल ने कहा गद्दार…कहासुनी के बाद हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट
यातायात पुलिस की सख्ती, एक दिन में 1.67 लाख रुपये का चालान वसूला
बिहारी समाज
पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 32 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ 8 साल पुराना आपराधिक मामला रद्द

Patna : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार…

By Swatva

यातायात पुलिस की सख्ती, एक दिन में 1.67 लाख रुपये का चालान वसूला

नवादा : जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती लगातार…

By Swatva
बिहारी समाज

पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 32 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि

- रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन नवादा : जिले के पूर्व…

By Swatva
बिहारी समाज

35 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

नवादा : जिले में बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?