यादव का आरोप यादव पर

- Advertisement -

एक आरोप से मचा बवाल.

पूर्णिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में यादव पालिटिक्स गुलाटी मार रही है। यादव नेता बनने की होड़ में भाजपा के ऐजेट घोषित करने का आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। राजद के यादव नेता और भडकाऊ बयानबाजी के कारण हमेशा सूर्खियों में रहने वाले बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सार्वजनिक रूप से पप्पू यादव को भाजपा का ऐजेंट बता दिया। उनका आरोप है कि पप्पू यादव ने विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए पूरे बिहार में उनका विरोध कराया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा से हेलिकाप्टर लेकर वह आकाश में उड़ रहे थे।

पप्पू यादव से नाराजगी को सार्वजनिक करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि आप राजद प्रत्याशी बीमा भारती को वोट नहीं दे सकते तो जदयू के उमेश कुशवाहा को ही अपना वोट दे दीजिए। अब बारी पप्पू यादव की थी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अब बताएं कि कौन भाजपा का एजेंट है।

- Advertisement -

पूर्णिया में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। चुनाव के पूर्व यादव नेताओं के बीच यह घमासान चरम पर है। चुनाव बाद यह कैसा रूप धारण करेंगा आने वाला समय ही बताएगा। वैसे पप्पू यादव ने यह कहना शुरू कर दिया है कि लालू परिवार बिहार में किसी युवा यादव को नेता नहीं बनने देंगे। यह परिवार यादवों को राजनीति से बाहर करना चाहता है।

 

- Advertisement -

पराग पराशर की रिपोर्ट