By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बांग्लादेश से सटे बिहार के चार जिलों में 7.6 लाख वोटरों के नाम कटे, सियासी खलबली

Amit Dubey
Last updated: August 2, 2025 11:58 am
By Amit Dubey 316 Views
Share
4 Min Read
7.6 लाख, नाम कटे, पुनरीक्षण, वोटर लिस्ट, सीमांचल, चुनाव आयोग, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार
SHARE

बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बांग्लादेश की सीमा से सटे सीमांचल के चार जिलों से कुल 7.6 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गए हैं। चुनाव आयोग की तरफ से पुनरीक्षण के बाद जारी प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में से सबसे अधिक पूर्णिया में 2.72 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम हटे हैं। कटिहार में 1.84 लाख से अधिक और किशनगंज में करीब 1.45 लाख मतदाताओं का तो अररिया में 1.5 लाख वोटरों का नाम हटा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि इस प्रक्रिया के तहत मृत, डुप्लिकेट और दूसरे शहरों या राज्यों में नाम स्थानांतरित करवा लेने वाले मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। चूंकि यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, इसलिए इसको लेकर खलबली मची हुई है।

Contents
सबसे ज्यादा पटना से काटे गए वोटरों के नामकिन जिलों से कितने वोटरों का नाम कटा
- Advertisement -

सबसे ज्यादा पटना से काटे गए वोटरों के नाम

बिहार में वोटर लिस्ट रिविजन का दौर समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने जिलावार आंकड़े जारी किए हैं। यह सामने आया है कि पटना जिले से सर्वाधिक वोटर हटे हैं। दूसरे नंबर पर मधुबनी और तीसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण है। सीमांचल के किशनगंज से तो ज्यादा वोटर कटिहार और उससे भी ज्यादा पूर्णिया में मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब 2 अगस्त से कैम्प लगाकर दावा/आपत्ति लिए जाएंगे। मतलब, जिनकी मौजूदगी के बावजूद नाम हट गया है या जो मृत हैं, उनका नाम गलती से रह गया है तो उसे ठीक कराने के लिए यह समय दिया गया है। 1 सितंबर तक यह प्रक्रिया करने के बाद अंतिम तौर पर मतदाता सूची जारी होगी। आयोग ने बताया था कि 2234501 वोटर पहले ही मृत थे। 3628210 वोटर या तो स्थायी तौर पर बिहार से जा चुके हैं या पुनरीक्षण के दौरान उनकी उपलब्धता की जानकारी नहीं हासिल हुई। इसके अलावा 70136 वोटर दो या अधिक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज थे। इस तरह कुल 65 लाख से ज्यादा वोटरों को हटाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी किया गया है।

किन जिलों से कितने वोटरों का नाम कटा

पश्चिम चम्पारण से 191376, पूर्वी चम्पारण से 316793, शिवहर से 28166, सीतामढ़ी से 244962, मधुबनी से 352545, सुपौल से 128207, अररिया से 158072, किशनगंज से 145668, पूर्णिया से 273920, कटिहार से 184254, मधेपुरा से 98076, सहरसा से 131596, दरभंगा से 203315, मुजफ्फरपुर से 282845, गोपालगंज से 310363, सीवान से 221711, सारण से 273223, वैशाली से 225953, समस्तीपुर से 283955, बेगूसराय से 167756, खगड़िया से 79551, भागलपुर से 244612, बांका से 117346, मुंगेर से 74916, लखीसराय से 48824, शेखपुरा से 26256, नालंदा से 138505, पटना से 395500, भोजपुर से 190832, बक्सर से 87645, कैमूर (भभुआ) से 73940, रोहतास से 156148, अरवल से 30180, जहानाबाद से 53089, औरंगाबाद से 159980, गया से 245663, नवादा से 126450 और जमुई से 91882 वोटर हटे हैं।

TAGGED: 7.6 लाख, अररिया, कटिहार, किशनगंज, चुनाव आयोग, नाम कटे, पुन​रीक्षण, पूर्णिया, वोटर लिस्ट, सीमांचल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?