By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से हाहाकार, कारोबार और आवागमन पर भारी असर

Amit Dubey
Last updated: May 6, 2026 2:01 pm
By Amit Dubey 54 Views
Share
3 Min Read
भागलपुर, विक्रमशिला, सेतु, क्षतिग्रस्त, हाहाकार, कारोबार, आवागमन, भारी असर
SHARE

रिपोर्ट : विनय

Contents
3 माह से पहले मरम्मत असंभवबढ़ी दूरी से कारोबार में भारी घाटा
- Advertisement -

विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के 3-4 मई 2026 की देर रात करीब 1:10 बजे अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर जाने से भागलपुर—नवगछिया समेत पूरे क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुल के पाया संख्या 133 के बैठ जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन सेतु पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। इस घटना के बाद भागलपुर से कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया समेत कई जिलों के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है। पहले जहां लोग आसानी से सड़क मार्ग से कम दूरी तय कर भागलपुर पहुंचते थे, अब उन्हें लगभग 150 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोग विकास कुमार, सुमन सिंह, नीरज कुमार, सहित प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पुल की मरम्मत में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है।

3 माह से पहले मरम्मत असंभव

पुल टूटने का सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। कटिहार जिले से प्रतिदिन 3 से 5 हजार लोग भागलपुर आते-जाते थे, जिनमें व्यवसायी, छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा शामिल हैं। अब ये लोग वैकल्पिक और जोखिम भरे मार्ग अपनाने को मजबूर हैं। कई यात्री मनिहारी के रास्ते नाव या अन्य साधनों से गंगा पार कर रहे हैं, तो कुछ नवगछिया हाई लेवल पुल के रास्ते बरारी होते हुए लंबा चक्कर काट रहे हैं। कटिहार अस्थायी बस पड़ाव पर यात्रियों और बस संचालकों ने बताया कि इस स्थिति ने यात्रा को न केवल महंगा बल्कि असुविधाजनक बना दिया है। वहीं, भवन निर्माण सामग्री के कारोबार पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ट्रक संचालकों के अनुसार, गिट्टी और बालू की ढुलाई अब लंबी दूरी से करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ गई है। पहले जहां बालू का दाम लगभग 6000 रुपये प्रति सीएफटी था, अब उसमें 6 से 10 रुपये प्रति सीएफटी तक की वृद्धि हो गई है।

बढ़ी दूरी से कारोबार में भारी घाटा

दूसरी ओर, बंगाल सीमा पर चुनावी प्रतिबंध और इस सेतु के क्षतिग्रस्त होने से परिवहन व्यवस्था और प्रभावित हुई है। भागलपुर का प्रसिद्ध सिल्क उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। कारोबारि राहुल कुमार, मो सैफुद्दीन सहित अन्य लोगों का कहना है कि कटिहार और पूर्णिया के बाजार तक समय पर माल पहुंचाना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। कुल मिलाकर, विक्रमशिला सेतु की क्षति ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और जनजीवन दोनों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। प्रशासन द्वारा शीघ्र मरम्मत की उम्मीद की जा रही है, ताकि हालात सामान्य हो सकें।

- Advertisement -
TAGGED: आवागमन, कारोबार, क्षतिग्रस्त, भारी असर, विक्रमशिला, सेतु, हाहाकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चिरांद, गंगा, महाआरती, 29 जून, ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी
ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी चिरांद में 29 जून को होगी गंगा महाआरती
बिहारी समाज संस्कृति
अनंत सिंह, FIR, अश्लील डांस, हथियार, वायरल, वीडियो, JDU, विधायक
JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR, अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले वीडियो पर कार्रवाई
अपराध देश-विदेश राजनीति राजपाट
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया ओचक निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चिरांद, गंगा, महाआरती, 29 जून, ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी
ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी चिरांद में 29 जून को होगी गंगा महाआरती
बिहारी समाज संस्कृति
अनंत सिंह, FIR, अश्लील डांस, हथियार, वायरल, वीडियो, JDU, विधायक
JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR, अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले वीडियो पर कार्रवाई
अपराध देश-विदेश राजनीति राजपाट
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया ओचक निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
चिरांद, गंगा, महाआरती, 29 जून, ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी
बिहारी समाज

ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी चिरांद में 29 जून को होगी गंगा महाआरती

सारण की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी चिरांद स्थित संगम तट पर गंगा…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, FIR, अश्लील डांस, हथियार, वायरल, वीडियो, JDU, विधायक
अपराध

JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR, अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले वीडियो पर कार्रवाई

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब नई कानूनी मुसीबत…

By Amit Dubey
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
देश-विदेश

नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!

बिहार में कल गुरुवार 7 मई को भाजपा नेता सम्राट चौधरी के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया ओचक निरीक्षण

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा सदर अस्पताल, अरवल का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?