By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का सख्त निर्देश – “दोषी अफसरों पर भी होगी कार्रवाई”

Swatva
Last updated: January 21, 2026 5:54 pm
By Swatva 101 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। उपमुख्यमंत्री सह खनन एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की और निर्देश दिया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं और उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -

मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि शुरुआती जांच और तथ्यों से यह साफ संकेत मिलते हैं कि बिहार में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व को भी गंभीर क्षति पहुँचा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। उपमुख्यंमत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के भीतर भी चेतावनी जारी की है।

उन्होंने कहा कि यदि विभाग का कोई भी पदाधिकारी या कर्मचारी अवैध खनन में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पक्षकारों या अधिकारियों की किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ, उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में माननीय न्यायालय को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। सभी अभिलेख (Records) और तथ्य न्यायालय के समक्ष समयबद्ध तरीके से पेश किए जाएं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन न केवल अपराध है बल्कि यह राज्य के विकास की पूंजी (राजस्व) की चोरी है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और अवैध परिवहन को हर हाल में रोकने का टास्क सौंपा है। अवैध खनन माफियाओं के साथ-साथ विभागीय ‘काली भेड़ों’ पर भी होगी कार्रवाई।संगठित गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गहन जांच के निर्देश। न्यायालय को पूर्ण सहयोग और पारदर्शी ढंग से तथ्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: patna khabar, patna news, vijay kumar sinha, vijay sinha, पटना, बिहार सरकार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?