By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

वायनाड में लैंडस्लाइड और सैलाब में बहे कई गांव, 50 की मौत, सैकड़ों लापता

Amit Dubey
Last updated: July 30, 2024 11:54 am
By Amit Dubey 545 Views
Share
4 Min Read
वायनाड, लैंडस्लाइड, वैशाली, गोरौल व जंदाहा, 12 मजदूर लापता, लैंडस्लाइड
SHARE

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रहे केरल के वायनाड में मंगलवार तड़के एक के बाद एक हुए कई लैंड स्लाइड से भारी तबाही हुई। अब तक 50 लोगों के मरने और सैंकड़ों के लापता होने की खबर है। तबाही का मंजर इतना भयावह है कि मौत का आंकड़ा 200 से भी पार जा सकता है। भारी बारिश, लैंड स्लाइड और फिर इसके बाद आए कीचड़ के सैलाब ने कई गांवों का पूरी तरह सफाया कर दिया है। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलपारा, वेलारीमाला, मुंडकायिल और पोथुकालू शामिल हैं। मलबे में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मकान, मवेशी, गाड़ियां सबकुछ कागज के नाव की तरह सैलाब में बह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के सीएम से फोन पर बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Contents
एक के बाद एक कई जगहों पर भूस्खलनबढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, रेड अलर्टपीएम ने की 2 लाख मुआवजे की घोषणा
- Advertisement -

एक के बाद एक कई जगहों पर भूस्खलन

जानकारी के मुताबिक वायनाड के मेप्पाडी के पास रात 2 बजे पहला भूस्खलन हुआ। इसके बाद सुबह 6 बजे तक इलाके में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए। भारी भूस्खलन के बाद दुकानों और वाहनों सहित चूरलमाला शहर का एक हिस्सा लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया। रात करीब 2 बजे, कम से कम दो से तीन बार भूस्खलन हुआ, इससे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक फायर फाइटर्स और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में इस सैलाब की चपेट में कई मकान और गाड़ियां भी आती देखी जा रही हैं।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड और कन्नूर जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की है। भारी बारिश ही वायनाड में भूस्‍खलन की वजह बनी जिससे कीचड़ के सैलाब में मकान और गाडि़यां किसी कागज की नाव की तरह बह गईं। रात करीब एक बजे मुंडक्कई कस्बे में पहला भूस्खलन हुआ। जब बचाव अभियान जारी था, तभी सुबह करीब 4 बजे चूरलमाला स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हुआ। यहां एक शिविर के रूप में काम कर रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में पानी और कीचड़ भर गया। मौसम विभाग ने वायनाड समेत 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पीएम ने की 2 लाख मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन में लोगों की मौत पर दुख जताया और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को संकट से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की। भारी बारिश के कारण फायर फोर्स या फिर पुलिस इस क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे राहत व बचाव में बाधा आ रही है।

- Advertisement -
TAGGED: 25 की मौत, केरल, बहे कई गांव, लैंडस्लाइड, वायनाड, सैकड़ों लापता, सैलाब
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?